Dhan MSP 2023: धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, अब से इन कीमत पर होंगी धान की खरीद

3 Min Read
खबर शेयर करें

Paddy MSP Rate : पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित देश के कुछ प्रमुख राज्य में धान का अच्छा उत्पादन होता है। देश में लाखो मीट्रिक टन धान की पैदावार होती है और किसानो काफी लम्बे समय से धान के MSP रेट में बढ़ोतरी के लिए सरकार से मांग कर चुके है। लेकिन इस बार सरकार की तरफ से धान के MSP रेट को मंजूरी दी गई है। और इसके लिए नई धान खरीद निति बनाई गई है जिसको कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।

अब धान के लिए MSP रेट 2183 रु किया गया है जबकि धान A ग्रेड के लिए MSP रेट 2203 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से तय किया गया है अब किसानो को धान की फसल पर प्रति क्विंटल 143 रु अधिक मिलने वाले है। इससे पहले धान का समर्थन मूल्य 2040 था। इस बार धान की खरीद के लिए उत्तर प्रदेश राज्य में 70 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए FCI सहित अन्य 6 एजेंसी की तरफ से खरीद का कार्य पूर्ण किया जायेगा और इसके लिए 4 हजार से अधिक खरीद केंद्र बनाये जायेंगे।

1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद

उत्तर प्रदेश में धान खरीद के लिए आगरा, अलीगढ, झांसी , मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, मेरठ में 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2024 तक MSP पर धान की खरीद पूर्ण की जाएगी जबकि कुछ अन्य जिलों में 1 नवंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक धान की MSP पर खरीद शुरू की जाएगी। प्रदेश में सरकार की तरफ से धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चलाने एवं किसानो को अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए 4000 सरकारी खरीद केंद्र बनाये जायेंगे। FCI के 200 , UPSS के 200 , PCF के 1600 , फ़ूड सप्लाई विपणन विभाग के 1350 , PCU के 100 और कृषि मंडी परिषद् के 100 धान MSP खरीद केंद्र स्थापित होने वाले है। जिनके माध्यम से किसानो से धान की फसल खरीदी जाएगी। इसके साथ ही इन सभी केन्द्रो पर सरकार की तरफ से सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। यानि की धान खरीद की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन की गया है इसमें POS मशीन के जरिये किसान फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन की मदद से धान बेच सकेंगे

जल्द होगा राशि का भुगतान

धान खरीद नई निति के तहत सरकार की तरफ से किसानो से धान MSP खरीद का मूल्य किसान को उसकी फसल खरीद के 48 घंटो के अंदर हर हाल में जारी किया जाने के नियम तय किये गए है। इसमें PFMS पोर्टल के जरिये किसानो को धान की जो भी मूल्य राशि होगी वो उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी जिसमे अधिकतम 48 घंटो का समय तय है।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।