प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। सरकार जल्द ही अगली किस्त जारी कर सकती है, लेकिन इससे पहले किसानों के लिए अपनी जरूरी जानकारी जांचना बेहद जरूरी हो गया है। कई किसानों की पिछली किस्तें केवल छोटी-छोटी गलतियों, अधूरी जानकारी या दस्तावेजों की कमी के कारण रुक गई थीं। ऐसे में अगर किसान समय रहते सुधार नहीं करते हैं, तो अगली किस्त का पैसा भी अटक सकता है।
आधार, बैंक खाते और दस्तावेजों की गलती बन रही बड़ी वजह
जानकारी के मुताबिक पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार नंबर, नाम, बैंक खाता संख्या या IFSC कोड में गलती होने पर भुगतान प्रक्रिया रुक जाती है। इसके अलावा आधार और बैंक खाते की लिंकिंग पूरी न होना भी बड़ी समस्या बन रही है। कई मामलों में किसानों ने जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड नहीं किए, जिसकी वजह से किस्त जारी नहीं हो पाई। ऐसे कारणों से लाखों किसान योजना का लाभ समय पर नहीं ले पा रहे हैं।
किसान घर बैठे खुद कर सकते हैं जानकारी अपडेट
सरकार ने किसानों को अपनी जानकारी स्वयं सुधारने की सुविधा दी है। इसके लिए किसी एजेंट या साइबर कैफे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Update Details” विकल्प के जरिए अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। यहां किसान आधार से जुड़ी गलतियां ठीक कर सकते हैं, बैंक खाते की जानकारी बदल सकते हैं और जरूरी दस्तावेज दोबारा अपलोड कर सकते हैं। सही जानकारी अपडेट करने से आने वाली किस्तों में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
e-KYC और आधार-बैंक लिंकिंग कराना बेहद जरूरी
कृषि विभाग के अनुसार पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC पूरा होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है। इसके साथ ही आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है। अगर बैंक खाते और आधार की जानकारी मेल नहीं खाती है, तो भुगतान फेल हो सकता है। इसलिए किसानों को जल्द से जल्द e-KYC और लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
जून या जुलाई में आ सकती है 23वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी और अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अगली किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे में किसान समय रहते अपनी सभी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच सके।
लाल कद्दू बीटल और फल मक्खी से खराब हो सकती है तरबूज की फसल, समय रहते करें ये काम।





