उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 122.28 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी करने का फैसला किया है। यह राशि खरीफ 2025 और रबी 2025-26 सीजन में खराब मौसम से प्रभावित किसानों को दी जाएगी। सरकार 4 मई 2026 को शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम के जरिए यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी।
खरीफ और रबी सीजन का पूरा हिसाब
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खरीफ 2025 के लिए कुल 730.04 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति तय हुई थी, जिसमें से 624.88 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। अब बाकी 105.16 करोड़ रुपये 4 मई को जारी होंगे। वहीं रबी 2025-26 के लिए 17.11 करोड़ रुपये भी किसानों को दिए जाएंगे। इस तरह दोनों सीजन मिलाकर कुल 122.28 करोड़ रुपये किसानों तक पहुंचेंगे।
सरकार दे रही सुनहरा मौका! गाय और भैंस खरीदने पर 25% तक सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं फायदा।
पहले भी मिल चुका है लाभ, बढ़ रहा भरोसा
सरकार पहले भी किसानों को समय-समय पर मुआवजा देती रही है। 21 फरवरी 2026 को 285 करोड़ रुपये की राशि 2.51 लाख किसानों को सीधे ट्रांसफर की गई थी। अब तक 2017-18 से 2025-26 के बीच 67.86 लाख किसानों को 5755.68 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इससे साफ है कि यह योजना किसानों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बन चुकी है।
कम प्रीमियम में फसलों की सुरक्षा
इस योजना के तहत किसानों को बहुत कम प्रीमियम देना पड़ता है। खरीफ फसलों पर 2%, रबी पर 1.5% और नकदी फसलों पर अधिकतम 5% प्रीमियम तय है। बाकी खर्च केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाती हैं। धान, गेहूं, दालें, तिलहन और अन्य प्रमुख फसलें इस योजना में कवर होती हैं। यही वजह है कि प्राकृतिक आपदा के समय यह योजना किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
तरबूज-खरबूज की खेती बनेगी मुनाफे का सौदा, अगर समय रहते फलमक्खी कीट पर कर लिया काबू।





