Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को इस दिन मिलेंगे 1250 रूपए, देखिए 11वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट 

5 Min Read
खबर शेयर करें

Ladli Behna Yojana 11th Kist Date: मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए लाडली बहना योजना के अंतर्गत दिए जा रहे हैं। अभी तक महिलाओं को 10 किस्त सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई है। मध्यप्रदेश की लाडली बहनों को लाडली बहना योजना की 11 वीं किस्त का इंतजार कर रही है आइए जानते हैं पूरी जानकारी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में की गई थी। लाडली बहना योजना की पहली किस्त बहनों को 10 जून 2023 को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। अब देश में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो चुकी है। राज्य की महिलाएं लाडली बहना योजना के पैसे का इंतजार कर रही है।

Ladli Behna Yojana 11th Kist Date लाडली बहना योजना 11 वीं किस्त खबर

क्या आप भी लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त का इंतजार कर रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को लाडली बहना योजना की 11 वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। क्योंकि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने जानकारी साझा की है कि 10 अप्रैल 2024 से पहले लाडली बहना योजना की 11 वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Ladli Behna Yojana 11th Kist कब ट्रांसफर होगी

Ladli Behna Yojana 11th Kist Date: मध्यप्रदेश की लाडली बहनों को हर महीने की 10 तारीख का इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। लेकिन कुछ महीनो में सरकार द्वारा 10 तारीख से पहले ही लाडली बहना योजना के पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ऐसा ही 11 वीं किस्त का होना वाला है सरकार द्वारा महिलाओं को 5 दिन पहले 11 वीं किस्त के रूप में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। 1.29 करोड़ महिलाएं ऐसी हैं जो इस योजना में पात्र हैं।

लाडली बहनों को अप्रैल में कितने रुपए की किस्त मिलेंगे

सरकार द्वारा पहले ही महिलाओं को सूचित किया था कि लाडली बहना योजना की राशि में धीरे धीरे करके बढ़ोतरी करके 3000 रूपए तक महिलाओं को हर महीने देने की घोषणा की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने लाडली बहना योजना की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1000 रूपए से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए थे।

लोकसभा चुनाव के दौरान लाडली बहनों को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि 1250 रुपए और लाडली बहना आवास योजना के तहत ₹200000 रूपए पक्का मकान बनाने हेतु, रसोई गैस सिलेंडर 450 रूपए में देने के लिए सरकार ने योजना बनाई है इन तीनों योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा। अभी तक लाडली बहना योजना और रसोई गैस सिलेंडर का लाभ महिलाओं को हर महीने दिया जा रहा है। लेकिन आवास योजना का पैसा महिलाओं को अभी तक नहीं मिला है।

लाडली बहना योजना 11वीं का पैसा ऐसे चेक करें

लाडली बहना योजना 11 वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए महिला को लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इस वेबसाइट पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाली लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।

रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करें।

भुगतान की स्थिति वाली लिंक पर क्लिक करें।

यहां से पता चल जाएगा कि लाडली बहना योजना की 11 वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं।

सिर्फ इन महिलाओं को 1250 रुपए मिलेंगे

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 11 वीं किस्त के पैसे का इंतजार कर रही महिलाओं को बता दें। सरकार द्वारा महिलाओं की नई सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इस लिस्ट में नाम जिन महिलाओं का शामिल होगा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को 5 अप्रैल 2024 को लाडली बहना योजना की 11 वीं किस्त का लाभ मिलेगा। 1250 रुपए 1.29 करोड़ महिलाओं के डीबीटी एक्टिव बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

किसान कर्ज माफी 2024 : इन किसानों का कर्जा माफ कर रहीं सरकार, जारी सूची में चेक करें अपना नाम 

Kisan News 2024 : केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए लिया बड़ा फैसला, देखिए किसानों से क्या मिलेगा फायदा 


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *