मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने वर्ष 2026-27 की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए एमपीएफएसटीएस (MPFSTS) पोर्टल पर किसान पंजीयन शुरू कर दिए हैं। विभाग का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाना है। किसान अब ऑनलाइन माध्यम से आसानी से पंजीयन कर योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
किसानों को मिलेंगी आधुनिक खेती की सुविधाएं
उद्यानिकी विभाग द्वारा इस वर्ष ड्रिप सिंचाई, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, शेडनेट हाउस और पॉली हाउस जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा आम, अमरूद, नींबू और संतरा जैसे फलों के नए बगीचे लगाने के लिए भी किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी। इन योजनाओं से खेती में पानी की बचत, उत्पादन में बढ़ोतरी और किसानों की आय में सुधार होने की उम्मीद है।
ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से खुली किसानों की किस्मत, कम लागत में मिला शानदार उत्पादन और मुनाफा।
पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज
एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर नया पंजीयन कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका या खसरा नकल, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। वहीं एससी और एसटी वर्ग के किसानों को जाति प्रमाण-पत्र भी जमा करना होगा। सही दस्तावेज होने पर किसान आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
किसानों से जल्द आवेदन करने की अपील
उपसंचालक उद्यान ने जिले के किसानों से जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है ताकि वे समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। विभाग का कहना है कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान खेती की लागत कम कर सकते हैं और बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
यदि किसी किसान को योजना या पंजीयन से जुड़ी जानकारी चाहिए तो वे अपने क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय या उपसंचालक उद्यान कार्यालय, बालगढ़ रोड, देवास में संपर्क कर सकते हैं। विभाग द्वारा किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
खेती में खर्च होगा कम, उत्पादन मिलेगा ज्यादा! किसानों के लिए वरदान बनी जैन ड्रिप इरिगेशन तकनीक।





