न्यूज़ खेतीबाड़ी टेक्नोलॉजी बिजनेस मनोरंजन ऑटोमोबाइल मंडी भाव स्वास्थ्य

कपास की उन्नत 8 किस्में : कपास(नरमा) की उन्नत 8 किस्मों की करें बुवाई , होगी बंपर पैदावार

By
On:
Follow Us

जानिए , कपास(नरमा) की उन्नत खेती से संबंधित जानकारी..

रबी फसलों की कटाई पूर्ण हो चुकी हैं।इसके पश्चात् किसान भाई खरीफ की खेती की तैयारी में लग जाएंगे या कई किसान भाई रबी और खरीफ सीजन के बीच के अंतराल में जायद की फसलों की खेती में जुट जाएंगे।इस समय कपास की बुवाई का कार्य प्रारंभ हो गया हैं।कपास नकदी फसल के अंतर्गत आने वाली फसल हैं।किसान भाई गेहूं की कटाई के पश्चात् कपास की खेती कर सकते हैं।कपास की बुवाई के लिए कई उन्नत किस्में हैं जिससे अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता हैं।कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कपास की प्रस्तावित क्षेत्र के लिए उपयुक्त किस्मों की बुवाई करने की सलाह दी जा रही हैं।अमेरिकन कपास (नरमा) की खेती करने वाले किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह भी जारी की हैं।राजस्थान के किसान भाइयों को कृषि विभाग ने कपास में गुलाबी सुंडी का प्रकोप न हो इसके लिए कपास की बुवाई 20 मई तक करने की सलाह दी हैं।इसके अतिरिक्त कपास की बुवाई में ध्यान रखने वाली मुख्य बातों और उन्नत किस्मों के बारे में भी जानकारी दी जा रही हैं।कपास की खेती करने वाले किसान भाई कपास की क्षेत्र के अनुसार उपयुक्त उन्नत किस्मों की बुवाई करें।आइए , कपास(नरमा) की उन्नत 8 किस्मों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

कपास(नरमा) की उन्नत 8 किस्में

(1) कपास की R.S. 810 किस्म

कपास(नरमा) की R.S. 810 किस्म के पौधे की ऊंचाई लगभग 125 से 130 सेमी होती हैं।कपास की इस किस्म के रेशे की लंबाई लगभग 24 से 25 मिमी होती हैं।कपास की इस किस्म के टिंडे का आकार लगभग 2.50 से 3.50 ग्राम होता हैं।इस किस्म में फूलों का रंग पीला होता हैं।कपास की यह किस्म पत्ती मोड़क रोग के प्रति सहनशील हैं।कपास(नरमा) की R.S. 810 किस्म से प्राप्त उत्पादन प्रति हैक्टेयर लगभग करीब 23 से 24 क्विंटल तक होता हैं।कपास(नरमा) की R.S. 810 किस्म के पकने की अवधि लगभग 165 से 175 दिन हैं।

(2) कपास की R.S. 875 किस्म

कपास(नरमा) की R.S. 875 किस्म के पौधे की ऊंचाई लगभग 100 से 110 सेमी होती हैं।कपास की इस किस्म के रेशे की लंबाई लगभग 27 मिमी होती हैं।कपास की इस किस्म के टिंडे का आकार मध्यम और औसत वजन लगभग 3.5 ग्राम होता हैं।
कपास की R.S. 875 किस्म में तेल की मात्रा लगभग 23% तक होती हैं।इस किस्म में पत्तियां चौड़ी और पत्तियों का रंग गहरा हरा होता हैं।कपास की R.S. 875 किस्म में 0 से 1 एकांक्षी शाखाएं पाई जाती हैं।कपास(नरमा) की R.S. 875 किस्म के पकने की अवधि लगभग 150 से 160 दिन हैं।

(3) कपास की R.S. 2013 किस्म

कपास(नरमा) की R.S. 2013 किस्म के पौधे की ऊंचाई लगभग 125 से 130 सेमी होती हैं।इस किस्म में फूलों का रंग पीला होता हैं।इस किस्म में पत्तियों का आकार मध्यम और पत्तियों का रंग हल्का हरा होता हैं।कपास की यह किस्म पत्ती मोड़क रोग के प्रति सहनशील हैं।इस किस्म में गुलाबी सुंडी का प्रकोप अन्य किस्मों की तुलना में कम होता हैं।कपास(नरमा) की R.S. 2013 किस्म से प्राप्त उत्पादन प्रति हैक्टेयर लगभग करीब 23 से 24 क्विंटल तक होता हैं।कपास(नरमा) की R.S. 2013 किस्म के पकने की अवधि लगभग 165 से 170 दिन हैं।

(4) कपास की R.S. 2818 किस्म

कपास(नरमा) की R.S. 2818 किस्म के रेशे की लंबाई लगभग 27.36 मिमी और मजबूती लगभग 29.38 ग्राम टेक्स होती हैं।कपास की इस किस्म के टिंडे का औसत वजन लगभग 3.2 ग्राम होता हैं।इस किस्म की ओटाई लगभग 34.6% होती हैं।कपास की R.S. 2818 किस्म में तेल की मात्रा लगभग 17.85% तक होती हैं।कपास(नरमा) की R.S. 2818 किस्म से प्राप्त उत्पादन प्रति हैक्टेयर लगभग करीब 31 क्विंटल तक होता हैं।

(5) कपास की R.S. 2827 किस्म

कपास(नरमा) की R.S. 2827 किस्म के रेशे की लंबाई लगभग 27.22 मिमी और मजबूती लगभग 28.86 ग्राम टेक्स होती हैं।कपास की इस किस्म के टिंडे का औसत वजन लगभग 3.3 ग्राम होता हैं।कपास की R.S. 2827 किस्म में तेल की मात्रा लगभग 17.2% तक होती हैं।कपास(नरमा) की R.S. 2827 किस्म से प्राप्त उत्पादन प्रति हैक्टेयर लगभग करीब 30.5 क्विंटल तक होता हैं।

(6) कपास की RST 9 किस्म

कपास(नरमा) की RST 9 किस्म के पौधे की ऊंचाई लगभग 130 से 140 सेमी होती हैं।कपास की इस किस्म के टिंडे का आकार मध्यम और औसत वजन लगभग 3.5 ग्राम होता हैं।इस किस्म में फूलों का रंग हल्का पीला होता हैं।इस किस्म में पत्तियों का रंग हल्का हरा होता हैं।कपास की इस किस्म में ओटाई का प्रतिशत अन्य किस्मों की तुलना में अधिक हैं।कपास की RST 9 किस्म में 4 से 6 एकांक्षी शाखाएं पाई जाती हैं।कपास की यह किस्म तेला (जेसिड) रोग के प्रति मध्यम सहनशील हैं।कपास(नरमा) की RST 9 किस्म के पकने की अवधि लगभग 160 से 200 दिन हैं।

(7) कपास की मरू विकास (राज , H.H. 6) किस्म

कपास(नरमा) की मरू विकास (राज , H.H. 6) किस्म के पौधे की ऊंचाई लगभग 100 से 110 सेमी होती हैं।कपास की इस किस्म के रेशे की लंबाई लगभग 27 मिमी होती हैं।कपास की इस किस्म के टिंडे का आकार मध्यम और औसत वजन लगभग 3.5 ग्राम होता हैं।कपास की मरू विकास (राज , H.H. 6) किस्म में तेल की मात्रा लगभग 23% तक होती हैं।इस किस्म में पत्तियां चौड़ी और पत्तियों का रंग हरा होता हैं।कपास की मरू विकास (राज , H.H. 6) किस्म में 0 से 1 एकांक्षी शाखाएं पाई जाती हैं।कपास(नरमा) की मरू विकास (राज , H.H. 6) किस्म के पकने की अवधि लगभग 150 से 160 दिन हैं।

(8) कपास की बीकानेरी नरमा किस्म

कपास(नरमा) की बीकानेरी नरमा किस्म के पौधे की ऊंचाई लगभग 135 से 165 सेमी होती हैं।कपास की इस किस्म के टिंडे का आकार मध्यम और औसत वजन लगभग 2 ग्राम होता हैं।इस किस्म में फूलों का आकार छोटा और फूलों का रंग हल्का पीला होता हैं।इस किस्म में पत्तियों का आकार छोटा और पत्तियों का रंग हल्का हरा होता हैं।कपास की बीकानेरी नरमा किस्म में 4 से 6 एकांक्षी शाखाएं पाई जाती हैं।कपास की यह किस्म तेला (जेसिड) रोग के प्रति मध्यम सहनशील हैं।कपास(नरमा) की बीकानेरी नरमा किस्म के पकने की अवधि लगभग 160 से 200 दिन हैं।

कपास(नरमा) की उन्नत किस्मों की बुवाई की प्रक्रिया

कपास(नरमा) की उन्नत किस्मों की बुवाई की बात करें तो कपास(नरमा) की बुवाई का उचित समय 15 अप्रैल से 15 मई तक होता हैं।किसान भाई कपास की बुवाई मई के अंतिम सप्ताह तक कर सकते हैं।इसके लिए बीजों की मात्रा प्रति बीघा लगभग 4 किग्रा होना चाहिए।कपास की बुवाई में पौधों की आपसी दूरी लगभग 30 सेमी और पंक्तियों की आपसी दूरी लगभग 67.50 सेमी होना चाहिए।

  • किसान भाइयों के लिए विशेष सलाह : किसानों को कृषि विभाग और कृषि विशेषज्ञों द्वारा यह विशेष सलाह दी जाती हैं कि किसान अपने क्षेत्र के अनुसार कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तावित किस्मों की बुवाई करें।किसान इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।कपास की खेती करने वाले किसान अपने क्षेत्र , जलवायु और मिट्टी के आधार पर जिला कृषि अधिकारियों की सलाह के अनुसार कपास की किस्म का चयन करें।
For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment