46 एकड़ जमीन पर हो रही थी अफीम की अवैध खेती, नक्सलियों के गढ़ में संयुक्त ऑपरेशन से अफीम को किया नष्ट

4 Min Read
खबर शेयर करें

Kisan News: गया और औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित इलाकों में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही है। बिहार पुलिस और केंद्रीय बलों के द्वारा गया और औरंगाबाद के जंगली पहाड़ी व दुर्गम इलाकों में जारी विशेष अभियान में करीब 46 एकड़ में अफीम की फसल को नष्ट किया गया है।गया और औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित इलाकों में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही है। बिहार पुलिस और केंद्रीय बलों के द्वारा गया और औरंगाबाद के जंगली, पहाड़ी व दुर्गम इलाकों में जारी विशेष अभियान में करीब 46 एकड़ में अफीम की फसल को नष्ट किया गया है। इसमें शामिल राजेंद्र भोक्ता की गिरफ्तारी भी हुई है। संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए डंप हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

Kisan News: पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि छह-सात फरवरी को औरंगाबाद के ढिबरा थाने से 14 किमी दक्षिण-पश्चिम जंगलों में छुछिया, ढाभी तथा महुआन में लगभग पांच एकड़ जमीन में अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया। यह सभी क्षेत्र पहाड़ी और जंगल से घिरे हैं और नक्सल प्रभावित हैं। इसके अलावा गया के बाराचट्टी थाने से 20 किमी दक्षिण पूरब झारखंड के जंगली एवं पहाड़ी सीमावर्ती क्षेत्र सिरिसिया तरी और आसपास में 41 एकड़ जमीन में अफीम की फसल नष्ट की गई है। यह जगह भी नक्सली अपने छिपने के रूप में इस्तेमाल करते हैं। 3000 चक्र से अधिक गोलियां बरामद।

Kisan News: पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, छह और सात फरवरी को गया और औरंगाबाद में चलाए गए संयुक्त अभियान में नक्सलियों के द्वारा तीन हजार चक्र गोलियों समेत बड़ी संख्या में छिपाए गए डंप हथियार बरामद किए गए हैं। गया के बांके बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी और सिमरी में चलाए गए संयुक्त अभियान में तीन राइफल व मैगजीन और करीब एक हजार आठ चक्र गोलियां बरामद की गई हैं।

इनमें 7.62 एसएलआर की 442 चक्र, 5.66 इंसास की 40 चक्र, .315 की 316 चक्र और .303 की 210 चक्र गोलियां शामिल हैं। इसके अलावा औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया, लड़ुइया पहाड़ शिकारी कुआं एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में औरंगाबाद पुलिस, एसटीएफ एवं अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के संयुक्त सर्च अभियान में 7.62 एसएलआर की 1011 चक्र, 5.56 इंसास की 1168 चक्र गोलियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा 12 किलोग्राम का एक आइईडी भी जब्त किया गया है।

हर साल बढ़ रहा विनिष्टीकरण साल – अफीम की खेती 2018-19 – 252.11 एकड़ 2019-20 – 470.62 एकड़ 2020-21 – 584.30 एकड़ 2021-22 – 620.59 एकड़
गया-औरंगाबाद में बिहार पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त अभियान में कई एकड़ में अफीम की फसल को नष्ट किया गया है। अभी का मौसम अफीम के सीजन की शुरुआत है। मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जितेंद्र सिंह गंगवार, एडीजी, पुलिस मुख्यालय।

Source by – jagran.com


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।