आज 80 लाख किसानों को 2000 रूपए मिलेंगे, जल्दी ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

3 Min Read
खबर शेयर करें

Kisan Yojana: मध्य प्रदेश के 80 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से 2,000 रुपये की सहायता राशि अंतरित की जाएगी। यदि आप भी लाभार्थी किसान हैं तो https://saara.mp.gov.in/ पर स्टेटस चेक कर लें।

Farmers Scheme: देश में कृषि और किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है।इनमें से कुछ योजनाओं का लाभ सीधा केंद्र सरकार से मिलता है, जबकि कुछ योजनाएं राज्य सरकार से वित्त पोषित होती है। इन्हीं में शामिल है मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 4,000 रुपये की मदद दी जाती है। यह रकम दो-दो हजार रुपये की 2 किस्तों में सीधा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अच्छी बात यह है कि जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, वो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के पात्र होते हैं। इन किसानों को दोनों योजनाओं से सालाना 10,000 रुपये का सहायतानुदान मिल जाता है, जिसे पैसों से जुड़ी बड़ी आवश्यकता पूरी हो जाती है।

Kisan Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। आज शुक्रवार को 80 लाख किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत स्वीकृति पत्र वितरण के साथ किसानों को दी जाएगी, ताकि किसानों के छोटे-मोटे खर्चों को निपटा सके। इस मामले में अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुके है। अब जल्द सहायता अनुदान की रकम की एक क्लिक में ही 80 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अपना स्टेटस चेक करें 
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  https://saara.mp.gov.in/ पर जाएं।

  • यहां डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर किसान अपना आधार कार्ड या बैंक खाता डीटेल दर्ज करें।
  • किसान अपना जिला, तहसील, क्षेत्र, गांव का नाम दर्ज करें‌।
  • अब स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति और भुगतान का विवरण खुल जाएगा। यहीं किसान को लाभार्थी की अपडेटेड से भी मिल जाएगी।

मध्य प्रदेश के किसानों का होगा डबल फायदा 
मध्य प्रदेश के किसानों को जल्द डबल फायदा मिलने वाला है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 2,000 रुपये तो जारी करने जा ही रही है, जिसका लाभ 80 लाख किसानों को मिलेगा। वहीं केंद्र सरकार भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अग्रिम 13वीं किस्त देशबर के लाभार्थी किसानों के खाते में भेजेगी, जिसमें मध्य प्रदेश के किसान भी शामिल हैं।फिलहाल, रबी फसलों की कटाई का समय भी आने वाला है। ऐसे में मध्य प्रदेश के किसानों का डबल फायदा हो जाएगा।


खबर शेयर करें
Share This Article
Follow:
नमस्ते! मैं कपिल पाटीदार हूँ। सात साल से मैंने खेती बाड़ी के क्षेत्र में अपनी मेहनत और अनुभव से जगह बनाई है। मेरे लेखों के माध्यम से, मैं खेती से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, विशेषज्ञ नुस्खों, और अनुभवों को साझा करता हूँ। मेरा लक्ष्य है किसान समुदाय को सही दिशा में ले जाना और उन्हें बेहतर उत्पादकता के रास्ते सिखाना।