भारत में गेहूं और सरसों की खेती का 10% बढ़ा क्षैत्रफल, देखिए इस बार कहां तक जाएंगे तिलहन फसलों के भाव

4 Min Read
खबर शेयर करें

Picsart 22 11 28 08 34 21 008
देखिए इस बार कितने क्षैत्रफल में हुई गेहूं और सरसों की खेती

Kisan News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं और सरसों की मांग देखते हुए भारत के किसानों ने गेहूं और सरसों की बुवाई के क्षेत्रफल में वृद्धि की है इस बार देश के किसानों ने पिछले साल के मुकाबले 10% से अधिक एरिया में गेहूं सरसों की बुवाई की है। किसानों को गेहूं और सरसों के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है ।कृषि मंत्रालय में रबी फसल के भाई के आंकड़े जारी हो गए हैं मंत्रालय के अनुसार रबी फसल 25 नवंबर तक गेहूं की बुवाई का क्षेत्रफल 10.50% से बढ़कर 153.88लाख हेक्टेयर हो गया है।

भारत में गेहूं और सरसों की खेती का 10% बढ़ा क्षैत्रफल, देखिए इस बार कहां तक जाएंगे तिलहन फसलों के भाव

kisan News: यही 1 साल पहले 138.35 लाख हैक्टेयर था। तिलहन फसल यानी सरसों का क्षेत्रफल 25 नवंबर तक 13.58% बढ़कर 75.77 लाख हेक्टेयर हो गया है।यूक्रेन और रूस के युद्ध के दौरान गेहूं की कीमतें बढ़ गई थी और अभी तक यह कीमत बाजार में बनी हुई है किसानों को उम्मीद है कि उनको इस बार गेहूं और सरसों के अच्छे दाम मिलेंगे।गेहूं, चना, व सरसों मुख्य रूप से रबी फसलें है।इनकी बुवाई रबी ऋतु यानी सर्दियों के मौसम में होती है। सरसों और गेहूं की बुवाई अक्टूबर व नवंबर के महीने में शुरू हो जाती है और कटाई मार्च-अप्रैल में होती है।

Kisan news:- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के पैसे सभी खाते में आ गए, जल्दी अपना नाम और पेमेंट स्टेटस चेक करें

जानिए भारत के किस राज्य में कितने क्षेत्रफल में गेहूं और सरसों बोया गया है: नए आंकड़ों के संकेत के अनुसार मध्य प्रदेश (6.40 लाख हेक्टेयर), राजस्थान (5.67 लाख हेक्टेयर), पंजाब (1.55 लाख हेक्टेयर), बिहार (1.05 लाख हेक्टेयर), गुजरात (0.78 लाख हेक्टेयर), जम्मू और कश्मीर (0.74 लाख हेक्टेयर), और उत्तर प्रदेश (0.70 लाख हेक्टेयर) में गेहूं बुवाई के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है। इस साल रबी ऋतु में 25 नवंबर तक 13.58 % बढ़कर 75.77 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि एक साल पहले यह क्षेत्रफल 66.71 लाख हेक्टेयर था। इस साल सरसों की बुवाई का क्षेत्रफल 70.89 लाख हेक्टेयर बड़ गया है।

kisan News: Kisan News: पान की खेती करने के लिए सरकार दे रही पैसा, देखें कैसे लाभ उठाएं और आवेदन करें

जानिए 2022–23 का सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य गेहूं और सरसों के साथ अन्य रबी फसलों के : रबी फसलों की बुवाई के पहले कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) द्वारा रबी की प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया गया है ।2022–23 के लिए निर्धारित Minimum support prices इस प्रकार है:–

आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi bhav today )

• गेहूं का msp – 2,125 रुपये प्रति क्विंटल
• सरसों का msp- 5050 रुपए प्रति क्विंटल।
• चने का msp- 5230 रुपए प्रति क्विंटल।
• जौ का msp- 1635 रुपए प्रति क्विंटल ।
• दाल (मसूर) का msp- 5500 रुपए प्रति क्विंटल।

आज के इंदौर मंडी भाव ( Indore Mandi Bhav Today )


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *