मौसम समाचार 2023: मौसम विभाग ने जताई जोरदार बारिश की संभावना,56 घंटे लगातार होंगी बारिश, देखें रिपोर्ट

Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटे में ताबड़तोड़ बारिश शुरू हो सकती है। ताजा अपडेट के मुताबिक लगातार 2 दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटे में ताबड़तोड़ बारिश शुरू हो सकती है। ताजा अपडेट के मुताबिक लगातार 2 दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम के अनुसार उत्तर पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनाने से मानसून द्रोणिका एक्टिव हो गई है।

इससे बंगाल की खाड़ी में कई सिस्टम एक्टिव हैं। इनके कारण प्रदेश में बारिश की झड़ी लगेगी। 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये सिस्टम भी एक्टिव

एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर भटिंडा, जिंद, मेरठ, हरदोई, निम्न दाब के केंद्र, शांतिनिकेतन और मिजोरम पार करते हुए बांग्लादेश तक स्थित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी संभावित है।

दुर्ग संभाग की वेदर रिपोर्ट

दुर्ग जिले में बारिश की गतिविधियों में अब कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम खुलेगा। शनिवार को भी सुबह मौसम साफ रहा, कुछ घंटों के लिए धूप भी निकली, मगर शाम को काले बादल छा गए। हालांकि बारिश नहीं हुई।

शुक्रवार की रात को 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अनुमान लगाया गया है कि रविवार को अच्छी बारिश हो सकती है। बहरहाल, तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अधिकतम पारा 29.2 मिमी पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की वृद्धि हुई है। जिले में कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना बन रही है।

बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अंदाजा लगाया है, इसलिए कोई अलर्ट घोषित नहीं किया गया है। जिले में 1 जून से 5 अगस्त तक 493.7 मिमी औसत अब तक हो चुकी है। सबसे अधिक पानी 684.6 मिमी पाटन तहसील में और सबसे कम 244.5 मिमी बोरी में पानी गिरा है। दुर्ग में 467.8 मिमी बारिश हुई है।

  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love