kisan news : 51 हजार करोड़ रु. की उर्वरक सब्सिडी मंजूर रबी सीजन के लिए

खबर शेयर करें

रबी सीजन के लिए 51 हजार करोड़ रु. की उर्वरक सब्सिडी मंजूर :-

Kisan News : केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन- 2022-23(01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक)  के लिए 51,875 करोड़ रुपये उर्वरक अनुदान को स्वीकृति दी है।

रबी सीजन- 2022-23 के दौरान नाइट्रोजन (एन), फॉस्फोरस (पी), पोटाश (के), सल्फर (एस) जैसे विभिन्न पोषक तत्वोंसे युक्त फॉस्फेट और पोटास (पी एंड के) उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की प्रति किलोग्रामदरों से सम्बन्धित उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई  है।

नाइट्रोजन (एन), फॉस्फोरस (पी), पोटाश (के), सल्फर (एस) की प्रति किलोग्राम दरें:

वर्षरुपये प्रति किलोग्राम
नाइट्रोजनफास्फोरसपोटाशसल्फर
रबी, 2022-23 (01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक)98.0266.9323.656.12

like to read : – Kisan News: सोयाबीन के भाव से किसानों के चेहरे पर छाई खुशी, MSP से ज्यादा बाजार में मिल रहें भाव

माध्यम से स्वदेशी उर्वरक

मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित सब्सिडी में माल ढुलाई सब्सिडी के माध्यम से स्वदेशी उर्वरक (एसएसपी) का समर्थन शामिल है।इससे रबी 2022-23 के दौरान सभी फॉस्फेट और पोटास उर्वरक रियायती/किफायती कीमतों पर किसानों को आसानी से उपलब्ध होंगे और इससे कृषि क्षेत्र को सहायता मिलेगी।उर्वरकों और कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता के कारण हुई मूल्य-वृद्धि को मुख्य रूप से केंद्रसरकार द्वारा वहन किया गया है।

source of – kisanjagat


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *