किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज हो सकता है माफ, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम » Kisan Yojana » India's No.1 Agriculture Blog

किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज हो सकता है माफ, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

4.5/5 - (2 votes)

UP Kisan Karj Rahat Yojana List: उत्तर प्रदेश सरकार किसान कर्ज राहत योजना चला रही है जिसके तहत पात्र किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाता है। जानें इस योजना के लिए आवेदन का तरीका, पात्रता, लाभ एवं अन्य जानकारियां

किसान कर्ज राहत योजना किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत, सरकार ने किसानों का एक लाख तक का कृषि ऋण माफ करने का निर्णय लिया है। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। इस योजना के तहत राज्य के जिन किसानो ने 25 मार्च वर्ष 2016 से पहले कृषि ऋण लिया है, उन्हें इस योजना के तहत पात्र माना जायेगा।

सरकार द्वारा यूपी किसान कर्ज राहत योजना की लिस्ट हर साल जारी की जाती है। इस बार भी किसान कर्ज माफी योजना के 2023 के लाभार्थियों की लिस्ट तैयार हो रही है। इस यूपी किसान कर्ज राहत 2022 के तहत राज्य के लगभग 86 लाख छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। इस योजना में किसी तरह की मदद के लिए हेल्पलाईन नंबर (0522-2235892, 0522-2235855) पर संपर्क किया जा सकता है।

आवश्यक जानकारी

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक कृषि कार्य में लगा हो और आय का कोई अन्य स्रोत न हो।
  • इसके अलावा किसान के पास आधार कार्ड, भूमि से जुड़े दस्तावेज, आवास प्रमाणपत्र, आईकार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक और मोबाइल नंबर होना चाहिए।

किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 में ऐसे चेक करें नाम (How to check UP Kisan Karj Rahat Yojana List)

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के इस लिंक https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक पेज खुलेगा जहां आपको नाम, पता समेत सारी जानकारी सही भरनी हैं।
  • समस्त जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर होम स्क्रीन पर यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट आपके सामने आएगा, जिसमें अपना नाम चेक कर लें।
  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love

मंडी भाव कृषि समाचार एवं नवीनतम योजनाओं के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़े

X
error: Content is protected !!