हमारे देश में भैंस पालन का ग्राफ पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गया है। इसका मुख्य कारण है डेयरी प्रोडक्ट का मांग बढ़ना। किसानों के लिए भैंस पालन(bhains palan) अधिक आमदनी का साधन बन रहा है। ऐसे में दुधारू नस्लों के भैंस की मांग भी बढ़ रही है। यदि आप डेयरी व्यवसाय में भैंस पालन (buffalo farming) करते हैं, तो किसान भाइयों का अक्सर यही प्रश्न रहता है कि कौन सी भैंस सबसे ज्यादा दूध देती है और किस भैंस का पालन करना उचित रहेगा।
तो आइए, आज के इस लेख में हम आपको अधिक दूध देने वाली भैंस के टॉप 5 नस्लें (7 Most Important Breeds of Indian Buffaloes) के बारे में बता रहे हैं, जिनका दूध उत्पादन काफी अच्छा माना जाता है।
मुर्रा भैंस
मुर्रा भैंस भारत में सबसे अधिक पाली जाती है। यह भैंस दूध उत्पादन के मामले में भारत में नंबर एक पर आती है। यह भैंस एक ब्यात में 2000 से 4000 लीटर तक दूध देती है। इससे अधिक उत्पादन के लिए इसकी अच्छी खुराक बेहद जरुरी होता है।
जफराबादी भैंस
डेयरी व्यवसाय के जफराबादी भैंस देशभर में अधिक पसंद की जाती है। इसका मूल स्थान गुजरात का जाफराबाद है। यह नस्ल एक ब्यात में 2000 से 3000 लीटर तक दूध देती है।
मेहसाना भैंस
मेहसाना भैंस गुजरात के मेहसाणा जिले पाई जाती है। यह भैंस दूध उत्पादन के लिए काफी लोकप्रिय है। इसके पालन गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान में खूब की जाती है। यह नस्ल एक ब्यात में 1200 से 2000 लीटर तक दूध देती है।
पंढरपुरी भैंस
इस नस्ल की भैंस को महाराष्ट्र में पाला जाता है। इस भैंस की सींग काफी लंबी होती है। पंढरपुरी भैंस एक ब्यात में 1000 से 2000 लीटर तक दूध देती है।
सुरती भैंस
सुरती भैंस गुजरात की नस्ल है। यह नस्ल किसानों की सबसे पसंदीदा भैंसों में से एक है। यह नस्ल एक ब्यात में 1400 से 1800 लीटर तक दूध देती है। इस भैंस की नस्ल के दूध में 8 से 12 प्रतिशत तक वसा की मात्रा पाई जाती है।

