Sweat Potato Farming: इसकी खेती कर आप कमा सकते हैं जोरदार मुनाफा, तेजी से बढ़ रही डिमांड

4 Min Read
खबर शेयर करें

Sweat potato Farming: आज हम आपको शकरकंद की खेती की जानकारी देने वाले हैं जिसकी खेती कर आप आसानी से अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। एक हेक्टेयर जमीन में लगभग शंकरकंद खेती की जाए तो 1 हेक्टेयर भूमि में 25 टन शकरकंद की पैदावार होती है। अगर इसके भाव ₹10 किलो भी माने जाए तो 1 एकड़ से किसान कम से कम 1.25 लाख रुपए तक कमा सकता है। देश सहित दुनियाभर में धीरे-धीरे इसकी डिमांड तेजी से बढ़ती भी जा रही है। अगर आप भी शकरकंद की खेती करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा लेख में बताई गई जानकारी अवश्य पढ़ें।

Sweat Potato Farming: इसकी खेती कर आप कमा सकते हैं जोरदार मुनाफा, तेजी से बढ़ रही डिमांड

शकरकंद की खेती: आज पूरी दुनिया में भारत से कई चीजें निर्यात की जा रही हैं। उन्हीं में से एक है शकरकंद। आलू की तरह दिखने वाला शकरकंद भारत समेत पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। ऐसे तो दुनिया भर में शकरकंद निर्यातकों की लिस्ट में भारत छठे नंबर पर है, लेकिन जिस तरह से किसान इसकी खेती पर जोर दे रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब हम चीन को पीछे छोड़ कर निर्यातकों की लिस्ट में पहले नंबर पर होंगे। भारत के कई राज्यों में इसकी खेती जबरदस्त तरीके से हो रही है और किसान इसकी फसल से मोटा मुनाफा भी कमा रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएं कि कैसे आप शकरकंद की खेती करके आम फसलों के मुकाबले ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।

शकरकंद की खेती: शकरकंद की खेती करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जमीन के मिट्टी की पहचान करनी होगी। अगर आपकी जमीन की मिट्टी बहुत ज्यादा कठोर और पथरीली है या फिर आप के खेत में जलभराव की समस्या है तो आप के लिए शकरकंद की खेती करना मुनासिब नहीं होगा। वहीं अगर आपके खेत की मिट्टी का पीएच मान 5.8 से 6.8 के बीच है तो आप शकरकंद की खेती बहुत आराम से कर सकते हैं। शकरकंद की खेती करते समय सिंचाई का बहुत ध्यान रखना होता है। यदि आपने गर्मियों में इसके पौधे लगाए हैं तो रोपाई के तुरंत बाद पानी नहीं देना चाहिए। कोशिश करें कि सप्ताह में सिर्फ एक बार ही इसकी सिंचाई करें। वहीं अगर बारिश के मौसम में आपने शकरकंद की खेती की है तो सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी।

शकरकंद में खाद: आज के समय में अगर आप किसी भी फसल की खेती कर रहे हैं, तो आपके फसल की उपज इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपने अपने खेतों में खाद कौन सी इस्तेमाल की है और कब की है। अगर आप शकरकंद की फसल उगा रहे हैं तो आपको अपने खेतों में नाइट्रोजन, फॉस्फोसर और पोटाश का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं अगर आपकी भूमि ज्यादा अम्लीय है तो आपको मैग्निशियन सल्फेट, जिंकोसल्फेट और बोरोन का इस्तेमाल करना चाहिए। इन फर्टिलाइजर की मात्रा का चयना आप अपनी भूमि के अनुसार कृषि विशेषज्ञ से पूछ कर कर सकते हैं।

कितनी होगी पैदावार: किसानों के लिए यह सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर वो जिस फसल को लगा रहे हैं, उसमें उनकी उपज कितनी होगी और क्या उन्हें अपने लागत के हिसाब का मुनाफा मिलेगा। शकरकंद की बात करें तो इसमें किसान ज्यादातर मुनाफे में रहता है। एक हेक्टेयर में लगभग 25 टन शकरकंद की उपज होती है। अगर आप इसे 10 रुपए किलो भी रखें तो एक एकड़ से किसान कम से कम 1.25 लाख रुपए कमा लेगा।

view Source – abp news


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *