Kisan News: सोयाबीन के भाव से किसानों के चेहरे पर छाई खुशी, MSP से ज्यादा बाजार में मिल रहें भाव

4 Min Read
खबर शेयर करें

Picsart 22 11 03 08 45 13 632
सोयाबीन मंडी भाव

किसान समाचार: दीपावली पर्व के बाद सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों की कृषि उपज मंडियों में भी सोयाबीन के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोयाबीन के भाव लगातार बढ़ने से किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है। वर्तमान में प्रदेश की कई मंडियों में सोयाबीन का भाव इतना ऊपर तक पहुंच गया है, कि सरकार द्वारा सोयाबीन के लिए दिया गया एमएसपी रेट बाजार के भाव के सामने कम पड़ गया है। देश और विदेश में सोयाबीन की मांग और कई क्षेत्रों में बारिश की वजह से सोयाबीन की कम पैदावार होने के कारण प्रदेश की सभी मंडियों में सोयाबीन के भाव ऊंचाइयां छूते जा रहें हैं।

किसान समाचार: विपणन वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने सोयाबीन की MSP rate 4300 रुपए प्रति क्विंटल तय की है, जबकि वर्तमान में प्रदेश की सभी मंडियों और बाज़ार में सोयाबीन का भाव 6000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है। सोयाबीन के भाव में बढ़ोतरी का मुख्य कारण यह भी है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में खाद्य तेलों की कमी होती जा रही है जिसके कारण सोयाबीन की डिमांड अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बढ़ गई है। इसी से सोयाबीन के भाव में तेजी देखने को मिली है। इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपको विभिन्न मशहूर प्रदेश और अन्य राज्यों की मंडियों के सोयाबीन भाव की जानकारी प्रदान करेंगे।

पढने के लिए:- गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए 15 बेहतरीन उपाय, खाद-उर्वरक, गेहूं की सर्वश्रेष्ठ किस्में

भारत में सोयाबीन की खेती करने वाले प्रमुख राज्य

भारत देश में सोयाबीन फसल का उत्पादन मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में किया जाता है। विदेशों की बात की जाए तो सोयाबीन का उत्पादन अमेरिका, अर्जेंटीना, यूक्रेन, और ब्राजील समेत अन्य देशों में मुख्य रूप से किया जाता है। देश की विभिन्न मंडियों में सोयाबीन का भाव ऊंचाइयां छूते हुए 4000 प्रति क्विंटल से लेकर ₹8000 प्रति क्विंटल तक चल रहा है।

महाराष्ट्र की मंडियों में सोयाबीन का भाव ( soybean rate in Maharashtra )

• मंडी – अकोला मंडी
  सोयाबीन – 4700 — 6215

• मंडी – अष्टी (जालना) मंडी
  सोयाबीन – 4311 — 5701

• मंडी – भोकर मंडी
  सोयाबीन – 4380 — 6150

• मंडी – चोपड़ा मंडी
  सोयाबीन – 4900 — 6150

• मंडी – गंगाखेडी़ मंडी
  सोयाबीन – 5000 — 6370

• मंडी – नागपुर मंडी
  सोयाबीन – 4200 — 6080

• मंडी – वाशिम मंडी
  सोयाबीन – 4650 — 6880

यह भी देखें:- आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi bhav today )

राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन का भाव ( soyabin Bhav in Rajasthan )

• कोटा मंडी ( Kota mandi )
सोयाबीन – 4855 — 7660

• मालगढ़ मंडी ( malgarh mandi )
सोयाबीन – 5015 — 7630

• बरां मंडी
  सोयाबीन – 4400 — 6476

• बूंदी मंडी ( Bundi Mandi )
  सोयाबीन – 4460 — 6376

उत्तरप्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव ( soybean bhav in Uttar Pradesh )

• ललितपुर मंडी ( Lalitpur Mandi )
  सोयाबीन – 4580 — 5900

• प्रतापगढ़ मंडी ( Pratapgarh Mandi )
  सोयाबीन – 7345 — 5900

यह भी देखिए:- आज के सरसो के भाव देश की सभी मंडियों के भाव देखी तेजी क्या रही

बिहार की मंडियों में सोयाबीन के भाव ( soybean bhav in Bihar )

• बेगूसराय मंडी
  सोयाबीन – 4100 — 4400

• किशनगंज मंडी
  सोयाबीन – 5170 — 6940

यह भी देखिए:- आज के नीमच मंडी भाव ( neemuch Mandi Bhav Today )


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *