सिलाई मशीन योजना: सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही फ्री सिलाई मशीन, ऐसे करें योजना में आवेदन

4.5/5 - (2 votes)

सिलाई मशीन योजना 2023: सरकार की ओर से देश के लोगों के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं की जाती हैं। केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें भी राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्‌देश्य से समय-समय पर नई योजनाओं की घोषणा करती रहती हैं। हाल ही में राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपने बजट 2023 में महिलाओं को सिलाई मशीन देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को दिया जाएगा। बता दें कि समाज कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कई प्रकार से सहायता दी जाती है। उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन का लाभ भी प्रदान किया जाता है। इसके तहत गरीब महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन तक उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में गहलोत सरकार की ओर से महिलाओं को मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपए दिए जाने की घोषणा काफी महत्वपूर्ण है। इससे राज्य की महिलाएं लाभान्वित हो सकेंगी। 

राजस्थान सिलाई मशीन योजना (Silai Machine Yojana) 2023

राजस्थान सरकार की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। राज्य बजट 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार राज्य की महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्हें सिलाई मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। 

राजस्थान सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता

सिलाई मशीन योजना (Sewing Machine Scheme )के तहत सरकार की ओर से अनुदान का लाभ राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। दूसरे राज्य की महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी। 

  • इस योजना का लाभ 20 से 40 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा। 
  • इस योजना में गरीब व जरूतमंद और आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा। 
  • इस योजना में विधवा और विकलांग महिलाओं काे प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • इस योजना का लाभ उन परिवार की महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 120000 रुपए से अधिक नहीं है।
  • इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है। 

राजस्थान सिलाई मशीन योजना 2023 में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान सिलाई मशीन योजना में आवेदन के लिए महिलाओं को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाली महिला का जनआधार कार्ड
  • आवेदन करने वाली महिला का पहचान-पत्र
  • आवेदन करने वाली महिला के परिवार का आय प्रमाण-पत्र 
  • अगर आवेदक महिला विकलांग है तो चिकित्सा प्रमाण-पत्र
  • अगर कोई महिला विधवा है तो उसका निरीक्षक विधवा प्रमाण-पत्र
  • आवेदन करने वाली महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन करने वाली महिला का मोबाइल नंबर 

राजस्थान सिलाई मशीन योजना 2023 में कैसे करें आवेदन (Apply For Silai Machine Yojana 2023)

राजस्थान सिलाई मशीन योजना में आवेदन के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी राज्य के बजट 2023 में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए 5000 रुपए देने की घोषणा मात्र ही की है। इसके लिए आवेदन अभी शुरू नहीं किए गए हैं। ऐसे में जब तक कोई सरकार की ओर से इस योजना के संबंध में आधिकारिक अपडेट जानकारी नहीं दी जाती है, तब तक हम आपको इसके आवेदन के संबंध में नहीं बता पाएंगे। जैसे ही इस योजना के आवेदन शुरू होंगे वैसे ही हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको इसकी जानकारी देंगे, तो बने रहिये हमारे के साथ। 

महिलाओं के लिए बजट में ये की गईं हैं अन्य घोषणाएं

सिलाई मशीन के लिए 5 हजार रुपए देने की घोषणा के अलावा भी मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य की महिलाओं के लिए कई लाभकारी घोषणाएं की हैं, जो इस प्रकार से हैं

महिलाओं को रोडवेज बस किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य की महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का भी ऐलान किया है। अब महिलाओं को राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर राेडवेज बस में आधा किराया ही देना होगा। इससे राज्य की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा। बता दें कि राज्य सरकार की ओर से हर साल रक्षा बंधन और महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाती है। इसके बाद अब महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत की रोडवेज बस यात्रा में छूट दिये जाना राज्य की महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। 

500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिए जाने की योजना भी होगी शुरू

राजस्थान बजट 2023 में मुख्यमंत्री गहलोत ने 500 रुपए में रसाई गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा भी की है। इसका लाभ राज्य के उन 76 लाख परिवारों को दिया जाएगा जिन्हें केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर मिले लेकिन जो दुबारा इसे नहीं खरीद पाएं हैं। उन 76 लाख परिवारों को आने वाले साल में 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।  

खाद्य सुरक्षा परिवारों को निशुल्क मिलेंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट

खाद्य सुरक्षा परिवारों को नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड के पैकेट दिए जाने की घोषणा भी बजट में की गई है। इसमें दाल, चीनी सहित अन्य राशन साम्रगी दी जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य के करीब एक करोड़ खाद्य सुरक्षा परिवारों को मिल सकेगा। इस याेजना के तहत दिए जाने वाले पैकेट में एक किलो दाल, एक किलो चीनी, एक लीटर खाद्य तेल, नमक और मसाले दिए जाएंगे। इस योजना पर सरकार 3000 करोड़ रुपए खर्च करेगी

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love