Sarso Report: सरसों के भाव 7000 तक जाएंगे या नहीं, देखें आने वाले समय में सरसों का क्या होगा

4 Min Read
खबर शेयर करें

Sarso Rate report today: सरसों की नई फसल आने में सिर्फ कुछ ही समय बचा है। वर्तमान में देशभर में सरसों के औसतन भाव 6570 रूपए प्रति क्विंटल तक चल रहें हैं और रोजाना सभी प्रमुख मंडियों में सरसों की आवक भी 2 लाख बोरियों के ऊपर बनी हुई है। सभी प्रमुख मंडियों में सरसों की आवक देखते हुए संभावना जताई जा सकती है कि किसानों के पास सरसों का स्टॉक पड़ा है। किसानों को अब सरसों के भाव में तेजी की उम्मीद है लेकिन फिलहाल कुछ दिनों से सरसों के भाव में स्थिरता देखी गई है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से सरसों के भाव को लेकर सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करेंगे।

Sarso Report: सरसों के भाव 7000 तक जाएंगे या नहीं, देखें आने वाले समय में सरसों का क्या होगा

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट: पिछले 1 सप्ताह से तेल मिलों की मांग कमजोर होने के चलते लगातार सरसों के भाव में स्थिरता कायम देखी गई है। देशभर में से एक प्रमुख मंडी जयपुर में 42% कंडीशन सरसों के भाव 6750 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने हुए हैं। सरसों की प्रमुख मिलो की बात करें तो सलोनी प्लांट पर सरसों के आखिरी रेट 7275 रूपए के आसपास तक रहे हैं। BP आइल मिल और शारदा आगरा प्लांट पर सरसों के भाव 7100 रूपए के आसपास तक रहे हैं। रोजाना देशभर की सभी प्रमुख मंडियों में कुल 2.20 लाख बोरी सरसों की आवक देखने को मिल रही है।

Sarso Rate report today: अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट की बात की जाए तो व्यापारियों के अनुसार चीन सहित अन्य देशों में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और यह एक चिंता का विषय बन गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले व्यापारियों के लिए चिंता खड़ी कर रहे हैं क्योंकि अगर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई और चीन में लोकडाउन लगा तो चीन में खाघ तेलों का आयात प्रभावित होगा और इसका असर सरसों के भाव पर भी देखने को मिलेगा। कोरोना के कारण विश्व स्तर पर बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। उधर मलेशिया की रिपोर्ट देखी जाए तो मलेशिया में प्रतिकूल मौसम के चलते सरसों का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है।

सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट: पिछले साल की तुलना में इस वर्ष में सरसों का स्टॉक किसानों के पास अधिक बना हुआ है और इस वर्ष सरसों की बुवाई भी पिछले वर्ष के मुकाबले कई लाख गुना हेक्टेयर अधिक हुई है। कुछ दिनों में सरसों की नई फसल की आवक भी शुरू हो जाएगी। फ़रवरी और मार्च महिने में आवक का दबाव भी देखने को मिलेगा। वर्तमान के आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो सरसों के भाव में ₹7000 प्रति क्विंटल तक के भाव आने की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि वर्तमान में जनवरी महीने तक सरसों के भाव में स्थिरता बनी रहेगी और सरसों की आवक में कमी आने के बाद करीब ₹100 से ₹200 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आप अपना व्यापार अपने विवेक से कर सकते हैं।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *