सरसों की दैनिक आवक कमजोर होने से कीमतों पर पड़ा सीधा असर, देखिए सरसों की कीमतों में कितना आएंगा उछाल

3.7/5 - (3 votes)

सरसों की आवक कमज़ोर होने से सरसो के भाव 7 वे आसमान पर, सरसों MSP पर खरीद शुरू, सरसों मंडी भाव (musturd) इस बार तेजी की संभावना बन रही है.इस साल सरकार द्वारा बढ़िया बीज और मौसम की अनुकूलता के चलते उत्पादन में लगातर वृद्धि दिखाई दे रही है। जिसके कारण किसानों ने अबकी बार खेतो में बिजाई 8 से 9 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में की। इस समय कटाई कढ़ाई का काम पूर्ण रूप से तेज हो रहा है। सरसों की आवक को देखते हुए इस बार अनुमान लगाया जा सकता है कि उत्पादन जबर्दस्त होगा। कुछ दिनों पहले सरसों के भाव में गिरावट शुरू हुआ था, परन्तु एक बार फिर स्टॉकिस्टों के मैदान में उतरने के चलते दोबारा सुधार सुरू हो गया है।

सरसों मंडी भाव । सरसों MSP पर खरीद शुरू

सरकार द्वारा सरसों का समर्थन मूल्य (Sarson MSP) पर हरियाणा सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 5450 में सुरू कर दी है, दूसरी ओर एमपी और राजस्थान में जल्द ही सरकार खरीद शुरू करने वाली है। इस बार अच्छी क्वॉलिटी की सरसों और उत्पादन बढ़िया है, हरियाणा राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरसों का उच्च क्वॉलिटी का बीज मुहैया कराया गया जिसके चलते कुल उत्पादन 120 लाख मैट्रिक टन रहने का अनुमान है।

सरसों भाव में तेजी आवक कमज़ोर

सरसों की दैनिक आवक देशभर की मंडियो में 6 लाख बोरी तक हो रही है। अभी सरसों की कटाई जोरो पर हो रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश में भी इस समय सरसों की कटाई हो रही है। अभी सरसों की कटाई राजस्थान और गुजरात में भी 70 फीसदी तक हो चुकी है। दुसरी ओर हरियाणा पंजाब में भी कटाई के लिए फसल तैयार है कही कही अगेती फसल कट रही है।

क्या सरसों का भाव बढ़ेगा

इस समय सरसों की लिवाली अच्छी होने ओर लगातार आवक घटने के चलते सरसों मंडी भाव में तेजी आई है। परंतु व्यापारी स्टॉक के लिए कुछ इंतजार करे। कयोंकि भविष्य में सरसों का भाव कुछ बढ़कर फिर से वापिस कमज़ोर हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में काली सरसों का भाव कितना है?

काली सरसों का भाव उत्तर प्रदेश में ओसतन 4800 से 5200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। रोजाना सरसों का भाव बदलता रहता है।

आज पीली सरसो का भाव क्या है?

सरसों के भाव में घट बढ़ देखी जा रही है। आज के दिन पीली सरसों का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 4800 रूपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है।

बिहार में सरसों का भाव क्या है?

राज्य बिहार के भागलपुर मंडी में इस समय सरसों का भाव 4850 से 5350 रुपए प्रति क्विंटल तक बोला जा रहा है। अन्य मंडियो में भी 4800 से 5325 रुपया प्रति क्विंटल तक रहा।

View source – Rajasthan breaking

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love
  मंडी भाव कृषि समाचार एवं नवीनतम योजनाओं के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now