Sarso Rate report today: देश भर की सभी मशहूर मंडियों में लगातार सरसों के दाम ऊंचाइयां छूते जा रहे हैं इसके पीछे विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की मांग बढ़ना एक बड़ा कारण है। तेल मिलों की मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में सरसों के भाव में सुधार देखने को मिल रहा है। वर्तमान में देश में कंडीशन की सरसों का औसत भाव 6725 रुपए प्रति कुंतल चल रहा है। इसके साथ-साथ सांसो तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतों में भी हल्की तेजी देखने को मिली है। इस दोरान सरसो खल की कीमत ₹25 तेज होकर 2650 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है।
Sarso Rate Report: विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की मांग अधिक होने से सरसों के दाम बढ़े, देखें ताजा रिपोर्ट
Sarso Rate report: अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार विदेशी बाजार में खाद्य तेल के नाम में बढ़ोतरी होने से घरेलू बाजार में भी सरसों तेल मिलों की मांग में तेजी देखी गई है और इसी कारण सरसों के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। इंडोनेशिया के नए बायोडीजल नियम से खाद्य तेल की मांग में तेजी देखने को मिली है वही अगले साल नए बायोडीजल नियम से इंडोनेशिया में पाम उत्पादों की घरेलू मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार इंडोनेशिया में नए नियम के तहत पॉम आधारित ईंधन में 35 फीसदी मिश्रण के साथ बायोडीजल ( Biodiesel ) बनने की उम्मीद है, जोकि वर्तमान में 30 फीसदी से अधिक है।
Kisan News: कृषि मंत्रालय के आंकड़ों की मानी जाए तो इस वर्ष देश में सरसों की बुवाई का रकबा कई लाख हेक्टेयर बढ़ गया है। सरसों की बुवाई वर्तमान रबी सीजन में बढ़कर 87.95 लाख हेक्टेयर हो चुकी है। पिछले वर्ष के मुकाबले ईश्वर से बात की जाए तो सरसों की करीब 7 लाख हेक्टेयर बुवाई में बढ़ोतरी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार सरसों की बुवाई के साथ-साथ दामों में भी तेजी देखने को मिलेगी। वर्तमान में सरसों के न्यूनतम भाव 5800 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 6500 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं।
किसान समाचार: देशभर की मशहूर मंडियों में लगातार सरसों की दैनिक आवक बढ़ती जा रही है। देश भर की मंडियों में शनिवार को सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 2.55 लाख बोरिया हुई थी। इससे पहले शुक्रवार को सरसों की दैनिक आवक 2 लाख बोरिया ही देखने को मिली थी। देशभर में सरसों की सबसे अधिक आवक और उत्पादक राज्य राजस्थान को माना जाता है। इसके बाद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की मंडियों में सरसों की आवक देखने को मिलती है। गुजरात में भी करीब 10 हजार बोरी सरसों की आवक और अन्य राज्यों में 55 हजार बोरी सरसों की आवक देखने को मिलती है।