Sarso Bhav: नई सरसों की दैनिक आवक में भारी बढ़ोतरी, भाव का क्या हाल रहा, देखिए सरसों के भाव का भविष्य

खबर शेयर करें

Sarso Mandi Bhav: देशभर की प्रमुख मंडियों में अब नई सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। सरसों की दैनिक आवक में बढ़ोतरी होने की वजह से इसका सीधा असर सरसों के भाव पर देखा गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश की प्रमुख मंडियों में अब रोजाना सरसों की आवक बढ़ती जा रही है। इसके चलते फिलहाल सरसों के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सरसों की आवक सभी प्रमुख मंडियों में बढ़ने और भाव में नरमी आने से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। देश के मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मौसम साफ होने से सरसों की बंपर आवक हो रही है।

मंडियों में पुरानी और नई दोनों सरसों की आवक हो रही

सरसों के भाव: सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद से जिन किसानों ने अब तक सरसों को रोककर रखा था, वह किसान भी अब नई सरसों के साथ पुरानी सरसों को मंडी लेकर पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के आंकड़े देखे जाए तो सरसों की कीमतों में करीब 150 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी वर्तमान में देखने को मिली है। वहीं धीरे धीरे आवक में बढ़ोतरी होने की वजह से सरसों की कीमतों पर काफी असर देखने को मिल रहा है। व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार सरसों का उत्पादन काफी अधिक हो रहा है और सरसों की मांग में नरमी देखने को मिल रही है।

तेल मिलों की मांग से भी सरसों की कीमतों पर पड़ रहा असर

Sarso Bhav: अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में विदेशों में तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है और इसका सीधा असर सरसों के भाव पर देखने को मिला है। विदेशों से सरसों की मांग कम है और सरसों की आवक काफी अधिक मात्रा में देखने को मिल रही है। भारतीय आंकड़े देखे जाए तो पिछले 2 दिनों से तेल मिलों की मांग बढ़ गई है जिसकी वजह से सरसों के भाव में हल्का सुधार देखने को मिला है। देशभर में फिलहाल सरसों के भाव 5600 प्रति क्विंटल के स्तर पर व्यापार कर रहे हैं। अगर आने वाले समय में तेल मिलों की मांग और बढ़ती है तो सरसों के भाव में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है।

सरसों की रोजाना 5 लाख बोरियों से अधिक हो रही आवक

सरसों की आवक: देश की प्रमुख मंडियों में रोजाना सरसों की आवक बढ़ती जा रही है। बीते दिन का आंकड़ा देखा जाए तो देश की सभी मंडियों में कुल मिलाकर 5 लाख बोरियों से अधिक सरसों की आवक देखने को मिली थी। देश में सबसे अधिक सरसों की आवक राजस्थान राज्य की मंडियों में देखी जा रही है। अकेले राजस्थान की मंडियों में रोजाना करीब 1 लाख 25 हजार बोरियों की आवक देखने को मिली है। देशभर में फिलहाल कुछ ही हिस्सों में सरसों की फसल का निपटारा हुआ है वहीं कुछ इलाकों में सरसों की फसल बची हुई है। सरसों की कीमतों को लेकर फिलहाल कोई भी बात नहीं की जा सकती हैं।

सरसों के भाव आने वाले समय में कहां तक जाएंगे

Sarso Rate in future: अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट और मीडिया की जानकारी के अनुसार देखा जाए तो आने वाले समय में सरसों के भाव में हल्की तेजी देखी जा सकती है। देश में तेल मिलों की मांग के अनुसार और विदेशों में सरसों के उत्पादन के आधार पर सरसों के भाव में तेजी या नरमी देखी जाएगी। पिछले वर्ष की बात की जाए तो पिछले वर्ष सरसों के भाव करीब 8000 रुपए प्रति क्विंटल पर देखे गए थे। इस बार की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि सरसों के भाव में इतनी तेजी नहीं देखी जाएगी। आने वाले 1 सप्ताह में सरसों के भाव में 200 रूपए प्रति क्विंटल तक की तेजी देखी जा सकती हैं। सरसों के भाव की और जानकारी अपडेट होने पर हमारे द्वारा इस वेबसाइट के माध्यम से आपको प्रदान कर दी जाएगी। आप अपना व्यापार अपने हिसाब से ही करें।

रेवाड़ी मण्डी 5800 रूपये प्रति किवंटल
डबवाली मण्डी 5400 प्रति किवंटल
सिरसा मण्डी 5200 रूपये प्रति किवंटल
बरवाला मण्डी 6200 रूपये प्रति किवंटल
हिसार मण्डी 6025 रूपये प्रति किवंटल
बटुकाला मण्डी 5309 रूपये प्रति किवंटल
ऐलनाबाद मण्डी 5591 रूपये प्रति किवंटल
खेड़ली मण्डी 5621 रूपये प्रति किवंटल
उचाना मण्डी 6000 रूपये प्रति किवंटल
खैरथल मण्डी 6110 रूपये प्रति किवंटल
निम्बाहेड़ा मण्डी 5350 रूपये प्रति किवंटल
नंदवाई मण्डी 5802 रूपये प्रति किवंटल
खानपुर मण्डी 5400 रूपये प्रति किवंटल
कोटा मण्डी 5411 रूपये प्रति किवंटल
इटावा मण्डी 5725 रूपये प्रति किवंटल
मेड़ता मण्डी 5985 रूपये प्रति किवंटल
रामगढ़ मण्डी 5101 प्रति किवंटल
हनुमान गढ़ मण्डी 5671 रूपये प्रति किवंटल
सवाई माधोपुर मण्डी 5795 रूपये प्रति किवंटल

हरियाणा राज्य की मंडियों में सरसो के भाव

सिवानी मंडी में जिस सरसो की लैब 40 है उसके भाव 5655 रूपये प्रति किवंटल है और नॉन कंडीशन सरसो के भाव 5249 रूपये प्रति किवंटल चल रहा है।
आदम पुर मंदी में 40 लैब वाली सरसो का भाव 5533 रूपये प्रति किवंटल चल रहा है।
बरवाला मंदी में सरसो के भाव 5552 रूपये प्रति किवंटल चल रहा है।

राजस्थान मण्डी के भाव

राजस्थान में नोहर मण्डी में सरसो के भाव 5442 रूपये प्रति किवंटल , संगरिया मण्डी में 5352 रूपये प्रति किवंटल , रामगंज मण्डी में सरसो का भाव 5458 रूपये प्रति किवंटल , अनूप गढ़ मण्डी में सरसो का भाव 5511 रूपये प्रति किवंटल है वही पर जयपुर मण्डी में सरसो 6000 रूपये प्रति किवंटल की दर से बिक रही है।

आगे क्या सरसो के भाव बढ़ेंगे

अभी के टाइम में सरसो के भाव भारत में कम होते जा रहे है लेकिन आज विदेशी बाजार में तेल के भाव में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखी गई है। हालाँकि देश में सरसो का उत्पादन काफी अच्छा रहा है तो जो रेट आपको पहले वर्ष में मिला था वो भाव इस बार मिलना मुश्किल है। क्योकि पिछले वर्ष सरसो 8000 रूपये प्रति किवंटल तक का भाव रहा था। इस बार सरसो के बम्पर उत्पादन और मांग में कमी को देखते हुए अभी के समय में तो लगता नहीं है की सरसो के भाव 8000 के आस पास जायेंगे फिर भी जो भी भाव अपडेट होंगे उनकी जानकारी हम आपको अपनी वेबसाइट पर देते रहेंगे।


खबर शेयर करें