
Kisan News: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में सरसों की खेती की जाती है। इनमें से कई सारे किसानों को सरसों फसल की खास बातें मालूम नहीं रहती है। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सरसों की खेती के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही आपको की फसल की खासियत भी बताएंगे।
Sarso Crop: सरसों की फसल की खास बातें जान लीजिए, सरसों की सर्वश्रेष्ठ किस्में भी देखिए
• सरसों की बुवाई करने से पहले किसानों को तापमान पर अवश्य ध्यान देना चाहिए ताकि फसल पर उसका प्रभाव नहीं पड़े।
• सरसों की फसल बोने से पहले खेतों की जुताई के बाद पाटा अवश्य लगाएं।
• सरसों की फसल में बीज दर- प्रति एकड़ 1.5-2 किलो रखें। बोने से पहले थीरम या कैप्टन 2-2.5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज के अनुसार बीजोपचार करें।
• सरसों की फसल की बुवाई कतार में की जाए तो यह फायदेमंद साबित हो सकती है।
• गेम खेलने वाली किस्मों में पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए और सरसों की अधिक फैलने वाली किस्मों के लिए पंक्ति की दूरी करीब 45 सेंटीमीटर तक रखना चाहिए ताकि फसल अच्छे से फल-फूल सके।
• सरसों की फसल में अंकुरण के बाद पौधे से पौधे की दूरी 12-15 सेमी पर बनाए रखा जाए।
• सरसों की बुवाई से पहले सल्फर के लिए मिट्टी परीक्षण किया जाना चाहिए।
• जिन क्षेत्रों में सल्फर की कमी है वहां पर प्रति हेक्टेयर 20 किलोग्राम की दर से सल्फर का प्रयोग कर सकते हैं।
सरसों फसल की अनुशंसित किस्में भी देखिए
यह भी देखिए:- मप्र सरकार ने किसानों के लिए खाद के नए भाव किए जारी, देखें कीमतों की सूची
Kisan News: सरसों की सर्वश्रेष्ठ किस्मों में पूसा जय किसान, पूसा जगन्नाथ, पूसा सरसों -25, पूसा सरसों -26, पूसा अग्रणी, पूसा तारक, पूसा महक, जवाहर सरसों (जे.एम.1), स्वर्ण ज्योति, वसुंधरा, आर.जी.एल. 73, पूसा-बोल्ड, वरुणा, क्रांति, रोहिणी, जवाहर सरसों- 2 काफी लोकप्रिय किस्में हैं। इन किस्मों को आप अपने वातावरण के अनुकूलित चयन कर सकते हैं।
यह भी देखें:- आलू और मटर की इन किस्मों की बुवाई करें, हवाई करने के लिए वैज्ञानिकों की सलाह भी देखें
इसी प्रकार रोजाना सभी प्रकार की फसलों से संबंधित जानकारी और किसानों से संबंधित योजनाएं एवं मंडी भाव जानने के लिए हमारे साथ बने रहे।
आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi bhav today )
Google News पर Follow करे:- यहां क्लिक करें।

