सरसों भाव रिपोर्ट 2023: विदेशों में सरसों की मांग से भाव पर पड़ेगा सीधा असर, देखें सरसों में तेजी आएंगी या गिरावट

नमस्कार दोस्तों साथियों, सरसों में कब आएगी तेज़ी, फिलहाल हफ्ते के शुरुआती दिन कल सोमवार को सभी मंडियों में लगभग सरसों भाव सीथर दिखाई दिया। इस लेख में हम जानेंगे, सरसों भाव कब बढ़ेंगे, सरसों भविष्य 2023, क्या सरसों का भाव बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि सभी पहलुओं को विस्तार से

सरसों में कब आएगी तेज़ी

दोस्तों इस वर्ष 2023 में सरसों की हालत पिछले साल के मुकाबले काफी खराब हो चुकी है। पिछले हफ्ते में सरसों में शुरुआती दौर में मंदी का दौर दौर जारी रहा है। लेकिन हफ्ते के अंत में 100 रुपए की तेजी दर्ज हुई। इस हफ्ते कल सोमवार को देश की सभी मंडियों में सरसों भाव लगभग सिथार दिखाई दिया।कई मंडियों में 20 से 30 रुपए की मंदि दर्ज हुई है। सरसों में कब आएगी तेजी इस मुद्दे पर हमारी टीम किसान योजना ने व्यापारियों और विशेषज्ञों से काफी बातचीत की जानकारी यह मिली है कि फिलहाल सरसों भाव में मिलाजुला रुख देखने को ही मिलेगा। इस हफ्ते में ज्यादा बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। किसानों को छोटे-मोटे उछाल पर ही अपना माल निकालना पड़ सकता है।

सरसों भाव मंडी रिपोर्ट

हफ्ते के शुरुआती दिन कल सोमवार को राजस्थान की प्रमुख कृषि उपज मंडी जयपुर मंडी भाव में सरसों का भाव 5250 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वही देश के प्रमुख मंडी भरतपुर मंडी भाव में 20 से 30 रुपए की गिरावट के साथ भाव 4871 रुपए प्रति क्विंटल पर कारोबार किया।

विदेशों से क्या है खबर

किसानों को उम्मीद थी कि सप्ताह के पहले दिन सरसो भाव में तेजी दर्ज होगी। लेकिन सरसों के भाव स्थिर रहे। विदेशों में सोया ऑयल और पाम ऑयल मैं एक बार फिर से गिरावट दर्ज हुई है। जिसके चलते भारतीय बाजारों में भी सरसों भाव में किसी भी प्रकार का उछाल दर्ज नहीं किया। इंडोनेशिया से खबर निकल कर आई है कि उन्होंने पाम ऑयल निर्यात का टैक्स 1 जून से 15 जून तक घटा दिया है। इंडोनेशिया के लिए गए इस फैसले के बाद पाम ऑयल कीमतों में गिरावट आएगी व्यापार फिर से बढ़ने का आसार है। अगर पाम ऑयल व्यापार ३ ढ़ता है तो सरसों भाव में फिर से गिरावट बन सकती है।

सरसों की घटी आवक

किसान साथियों मौसम की खराबी के चलते हुए कमजोर भाव पर किसान अपनी सरसों को निकालना उचित नहीं समझ रहे। जिसके चलते प्रतिदिन सरसों की आवक मंडियों में कमजोर हो रही है। उम्मीद थी कि सरसों की घटती आवक से सरसों भाव में हल्की तेजी जरूर बनेगी लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। क्योंकि विश्व बाजार में खादय तेलों में मंदी बना रहना एक बड़ा कारण बना हुआ है।

सरसों का भविष्य 2023

दोस्तों, सरसों का भविष्य 2023 मार्केट का हिसाब देखे तो बिल्कुल डगमगा चुका है। क्योंकि कहीं से भी सरसों भाव बढ़ने की खबरें निकलकर नहीं आ रही। इसलिए अगर आप स्टॉक नहीं कर सकते तो बाल निकालने की सलाह दी जा सकती है। हमारी दोबारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी बिल्कुल सोध करके मंडियों से उपलब्ध करवाई जाती है। लेकिन फिर भी किसी त्रुटि का रहना संभव है। व्यापार अपनी समझ और अपने विवेक से हम सीधे शब्दों में कहते हैं कि हमारा कार्य आपको प्रतिदिन मार्केट की तेजी मंदी रिपोर्ट से अवगत कराना है किसी भी नफा या नुकसान की जिम्मेवार हमारी वेबसाइट किसान योजना नहीं होगी।

https://kisanyojana.net/pm-fasal-bima-yojana-update-31-05-2023/
  social whatsapp circle 512WhatsApp Group Join Now
2503px Google News icon.svgGoogle News  Join Now
Spread the love