Tree Farming: कम लागत में जोरदार मुनाफा देगी इस पेड़ की खेती,इस तरह करें पेड़ों की बुवाई

4 Min Read
खबर शेयर करें

Tree Farming Trips: भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां पर अधिकांश जनसंख्या द्वारा खेती की जाती है और अपना जीवन व्यतीत किया जाता है। देश में अधिकांश किसानों द्वारा धान गेहूं मक्का दलहन तिलहन आदि फसलों की खेती की जाती है, लेकिन आज के इस महंगाई भरे युग में किसानों को इन फसलों की खेती कर अच्छा मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। इस को ध्यान में रखते हुए कुछ किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाली खेती में रुचि दिखा रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ की खेती के बारे में बताने वाले हैं जिससे आप कम लागत और कम जगह पर लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम आपको पॉपुलर पेड़ की खेती के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Tree Farming: कम लागत में जोरदार मुनाफा देगी इस पेड़ की खेती,इस तरह करें पेड़ों की बुवाई

Poplar Tree Farming: देश की एक बड़ी आबादी खेती कर अपना जीवन यापन कर रही है। ऐसे में कुछ किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफे की खेती पर्ची देखने लगी है। कम लागत और कम जगह में अधिक मुनाफा देने के लिए आप पॉपुलर पेड़ की खेती भी कर सकते हैं। पेड़ की खेती पारंपरिक नहीं है लेकिन आज के जमाने में आपको काफी ज्यादा मुनाफा प्रदान कर सकती हैं। देश में पॉपुलर पेड़ की खेती का चलन बढ़ा है। इसकी मांग केवल देश ही नहीं दुनिया में लोग कर रहे हैं. इस पेड़ की लकड़ी बाजार में महंगे दामों पर बिकती है।

पॉपलर पेड़ की खेती: के पौधों के लिए उपजाऊ मिट्टी होना जरूरी है। आर्गेनिक तत्वों वाली खेती में पेड़ों की बुआई करने से खेती अच्छी होती है। क्षारीय नेचर की मिट्टी में पॉपुलर के पौधों को नहीं बोना चाहिए। भूमि का पीएच मान 5.8-8.5 के बीच होना चाहिए। इनकी बुवाई के लिए 18- 20 डिग्री तापमान रहना चाहिए। अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान पर पॉपुलर पेड़ों की ग्रोथ अच्छी होती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री में पेड़ों का विकास बेहतर होता है।

इस तरह लगाएं पॉपुलर केपेड़: पॉपुलर के पेड़ों की जड़ें गहरी होती हैं. इसके लिए गहरी जुताई ठीक रहती है। जुताई होने के बाद खेत में पानी छोड़ दें। पानी छोड़ने के बाद रोटावेटर से खेत की दो से तीन बार तिरछी जुताई कर दें। इसके बाद में खेत को मशीन से समतल कर दें। खेत में पंक्ति तैयार करते समय 5 मीटर की दूरी होनी चाहिए। पंक्तियों में पौधों की रोपाई 5 से 6 मीटर की दूरी पर तैयार एक मीटर गहरे गड्डो में करें। पॉपुलर के पेड़ जनवरी से फरवरी में अच्छे होते हैं। 15 फ़रवरी से 10 मार्च के बीच की अवधि पॉपुलर की पौध रोपाई के लिए बेहतर होता है।

एक हेक्टेयर में कमा सकते हैं 10 लाख रुपये

पॉपुलर की पौध बहुत अधिक महंगी नहीं होती है। लेकिन जब बिकने का नंबर आता है तो उसकी कीमत बहुत उंची होती है। जानकार बताते हैं कि पॉपुलर पेड़ों के लकड़ियों की कीमत 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल है। एक हेक्टेयर में 250 पेड़ लगाए जा सकते हैं। एक पेड़ की औसतन ऊंचाई लगभग 80 फीट तक होती है। 1 हेक्टेयर में पॉपुलर के पेड़ से 8-10 लाख रुपये तक कमाई हो सकती है। देश में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में काफी संख्या में किसान पॉपुलर की खेती से जुड़े हैं. यहां से पॉपुलर देश और विदेश भेजे जा सकते हैं।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *