PM Kisan Samman Nidhi Status: भारत सरकार किसानों के लिए मदद एवं आर्थिक सहायता हेतु कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसी प्रकार भारत सरकार द्वारा फरवरी 2019 को पीएम किसान योजना प्रारंभ की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status) के अंतर्गत किसानों के बैंक खाते में 2000 रु की राशि प्रत्येक 4 माह के अंतराल से भेजी जाती है। इसी प्रकार दिसंबर से मार्च 2023 के बीच आने वाली किस्त का सभी किसानों के लिए इंतजार है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी के लिए इसी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तो आप इसे पूरा अवश्य पढ़े |
PM Kisan Samman Nidhi Status 13th Kist
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है, जिसमें देश भर के करोड़ों किसान पंजीकृत हैं और उनके लिए भारत सरकार द्वारा किस्तों के आधार पर सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। उसी प्रकार अब अगली किस्त का इंतजार समाप्त होने को आ गया है क्योंकि फरवरी के अंत तक किसानों के बैंक खाते में यह 2000 रुपए की राशि स्थानांतरित की जाएगी और किसान इस राशि को आर्थिक रूप से उपयोग कर पाएंगे। यदि आप भी किसान है तो आपके लिए इस लेख के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी जिसे आप पूरा अवश्य पढ़े।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना 2023
आर्टिकल का नाम | PM Kisan Samman Nidhi Status |
मंत्रालय का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण |
योजना | PM Kisan Samman Nidhi Yojana |
किस्त की राशि | 2000 रुपए |
13वीं किस्त जारी होने की तारीख | फरवरी 2023 तक संभावित |
आर्टिकल श्रेणी | सम्मान निधि योजना तेरहवीं किस्त |
किसे प्राप्त होगी | पीएम किसान योजना में पंजीकृत किसान |
लाभार्थी | देशभर के 2 हेक्टेयर वाले किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देशभर के करोड़ों किसानों को प्रदान किया जाता है। यदि आप भी पीएम किसान योजना के माध्यम से पंजीकृत है तो आपके लिए सरकार द्वारा 13वीं किस्त प्रदान की जाएगी। इस राशि को रिलीज करने हेतु कोई निर्धारित समय नहीं दिया गया है। लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार यह किस्त फरवरी के अंतिम सप्ताह तक रिलीज की जा सकती है जिसका लाभ सभी किसानों तक पहुंचेगा।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की जांच कैसे करें? (How to check PM Kisan Samman Nidhi Status)
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- अब आपके लिए आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो जाएगा।
- होम पेज पर फार्मर कॉर्नर विकल्प के नीचे “बेनिफिशियरी स्टेटस” विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां पर आपके लिए आधार नंबर अथवा मोबाइल नंबर जमा करना होगा।
- अब आप सुरक्षा कोड दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त होगा।
- खाली स्थान में आप ओटीपी जमा करते हुए आगे बढ़े।
- PM Kisan Samman Nidhi Status बैंक खाता स्थिति उपलब्ध होगी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ (Benefits of PM Kisan Samman Nidhi Status)
- पीएम किसान योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना है जो कि किसानों के लिए आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करती है।
- इस योजना के अंतर्गत देशभर के सभी राज्यों के करोड़ों किसान पंजीकृत किए जा चुके हैं और उन्हें सहायता राशि का लाभ दिया जा रहा है।
- पीएम किसान योजना, के तहत किसानों के बैंक खाते में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सहायता राशि भेजी जाती है।
- पीएम किसान योजना की सहायता राशि प्रत्येक 4 माह के अंतराल पर बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसमें अतिरिक्त लाभ ₹4000 का प्रदान किया जाता है।
- किसानों के लिए फसलों से जुड़े अन्य मुआवजा एवं बीमा राशि सी बैंक खाते द्वारा ट्रांसफर की जाती है।

