Onion Mandi Bhav: प्याज के भाव में 400रु. का उछाल, महंगा होगा खुदरा प्याज, देखें थोक और मंडी भाव

3 Min Read
खबर शेयर करें

Picsart 22 11 03 13 24 14 895
onion Mandi Bhav Today

Onion Mandi Bhav Today: दीपावली पर्व से पहले मध्य प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडी में प्याज के भाव 1100 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर नहीं जा रहे थे। मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडी मंदसौर में 1100 रुपए प्रति क्विंटल, नीमच मंडी में 1120 रुपए प्रति क्विंटल, इंदौर मंडी में 1000 रुपए प्रति क्विंटल, जावरा मंडी में 900 रुपए प्रति क्विंटल एवं अन्य मंडियों में भी प्याज के भाव इससे अधिक देखने को नहीं मिले थे। दीपावली पर्व के बाद खुली मंडियों में प्याज में अचानक उछाल आ गया और आज प्रदेश की मंडियों में प्याज के भाव 2300 रुपए प्रति क्विंटल तक देखने को मिल रहे हैं।

Onion mandi rate today and forecast: इन दिनों प्याज के भाव में करीब ₹500 प्रति क्विंटल तक की तेजी देखी गई है। देश की बड़ी प्याज मंडी इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर थोक मंडी में प्याज की अधिक आवक के साथ-साथ तेजी भी देखी गई। बुधवार को प्याज के न्यूनतम भाव ₹800 प्रति क्विंटल से लेकर 2400 रूपए प्रति क्विंटल तक देखे गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश और आसपास के राज्यों में प्याज के भाव और बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Rabi Crops MSP 2023: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में तेजी, देखे फसलो की लिस्ट MSP के साथ

आज के ताजा प्याज के भाव: प्याज की हर प्रकार की क्वालिटी में इन दिनों तेजी नजर आ रही है। रोजाना प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में प्याज की आवक भी बढ़ती जा रही है लेकिन आवक के साथ-साथ प्याज के भावों में भी तेजी आ गई है। मंडी व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल नए प्याज की आवक कम देखने को मिली है। मध्यप्रदेश में प्याज मंडी का मुख्य केंद्र कृषि उपज मंडी इंदौर बनी हुई है। फिलहाल महाराष्ट्र और राजस्थान में प्याज का स्टाफ कम हो चुका है इसलिए मालवा निमाड़ के प्याज की डिमांड बढ़ गई है और इसी कारण प्याज के दामों में अचानक उछाल देखने को मिली है।

यह भी देखिए:- सोयाबीन के भाव से किसानों के चेहरे पर छाई खुशी, MSP से ज्यादा बाजार में मिल रहें भाव

प्रदेश में प्याज के भाव का औसत इस प्रकार है ( Average Onion Bhav Today in Mp )

• सुपर प्याज :- 1500 — 2400 (15 से 24 रूपए प्रति किलो )
• गोल्टा प्याज :- 1400 — 1900 ( 14 से 19 रूपए प्रति किलो )
• मीडियम प्याज :- 1100 — 1500 ( 11 से 15 रूपए प्रति किलो )
• गोल्टी प्याज :- 700 — 1000 ( 7 से 10 रूपए प्रति किलो )

यह भी देखिए:- आज के इंदौर मंडी भाव ( Indore Mandi Bhav Today )


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *