ओलावृष्टि और भारी वर्षा से 10 हजार से ज्यादा किसानो को नुकसान

2 Min Read
खबर शेयर करें

मंदसौर अपडेट कलेक्टर श्री गौतम सिंह द्वारा बताया गया की, वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण जिले में जिले के चारों विकास खंडों में किसानों की फसलें खराब हुई है। जिन किसानों की फसलें खराब हुई है। उसके लिए राजस्व अधिकारियों के द्वारा लगातार सुबह से ही सर्वे कार्य में लग गए थे। प्रारंभिक नेत्रांकन के आधार पर फसल नुकसानी सर्वे कार्य किया गया है। प्रारंभिक सर्वे के आधार पर वर्षा एवं ओलावृष्टि से 72 गांव के 10 हजार 554 किसान प्रभावित प्रभावित हुए हैं। सर्वे के आधार पर ही फसल नुकसानी की वास्तविक स्थिति ज्ञात की जा रही है। वास्तविक स्थिति ज्ञात होने के पश्चात किसानों को नियमानुसार मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मंदसौर तहसील के 11 गांव में 2329 किसानों की अलसी, गेहूं की फसल प्रभावित हुई।

मल्हारगढ़ तहसील के 9 गांव में 1360 किसानों की धनिया, इसबगोल, अलसी की फसल प्रभावित हुई। सीतामऊ एवं सुवासरा तहसील में के 15 गांव में 2000 किसानों की धनिया, अलसी की फसल प्रभावित हुई। शामगढ़ तहसील के 12 गांव में 1750 किसानों की सरसों, धनिया, अलसी की फसल प्रभावित हुई।

भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि से 72 गांव के 10 हजार से ज्यादा किसानो को नुकसान

गरोठ तहसील के 2 गांव में 115 किसानों की धनिया, अलसी की फसल प्रभावित हुई। भानपुरा तहसील के 23 गांव में 3000 किसानों की धनिया, अलसी और चना की फसल प्रभावित हुई। आगामी 1 सप्ताह में विस्तार से पूरा सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। जिसके आधार पर संपूर्ण जिले में पूरी वास्तविक स्थिति ज्ञात हो जाएगी।


खबर शेयर करें
TAGGED:
Share This Article
Follow:
नमस्ते! मैं कपिल पाटीदार हूँ। सात साल से मैंने खेती बाड़ी के क्षेत्र में अपनी मेहनत और अनुभव से जगह बनाई है। मेरे लेखों के माध्यम से, मैं खेती से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, विशेषज्ञ नुस्खों, और अनुभवों को साझा करता हूँ। मेरा लक्ष्य है किसान समुदाय को सही दिशा में ले जाना और उन्हें बेहतर उत्पादकता के रास्ते सिखाना।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *