समर्थन मूल्य 2023 पर गेहूं की खरीदी: समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के नियम और भुगतान प्रकिया देखें

4.2/5 - (4 votes)

MSP Wheat Purchase date 2023 | आगामी 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी उज्जैन जिले में प्रारम्भ होगी। खरीदी 10 मई तक चलेगी। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तैयारियां लगभग अंतिम चरणों में है उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने खरीदी को लेकर अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के नियम एवं भुगतान की प्रक्रिया…

गौरतलब है कि इस बार 2125 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जायेगा। उज्जैन जिले में गेहूं का रकबा 6 लाख 88 हजार 253 हेक्टेयर है तथा उपार्जन के लिये जिले में 2 लाख 51 हजार 647 किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया है।कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने उपार्जन कार्य की समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे 23 मार्च तक जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों (MSP Wheat Purchase date 2023) का निरीक्षण कर लें।

किसानों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण में विशेष रूप से किसानों के लिये पीने के पानी, छाया, सर्वेयर एवं तुलावटी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है। साथ ही सभी उपार्जन केन्द्र (MSP Wheat Purchase date 2023) पर व्यवस्थाएं अच्छी हों व यहां पर सख्ती से नियंत्रण रखने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि उपार्जन में एक भी शिकायत नहीं आना चाहिये। उपार्जन के सम्बन्ध में 14 मार्च मंगलवार को प्रमुख सचिव द्वारा बैठक ली जायेगी।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की यह है प्रक्रिया

न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर गेहूं खरीदी के लिए सॉफ्टवेर के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों द्वारा किसानो से अनाज की प्राप्ति (खरीदी) की जाती है | प्राप्ति के पश्चात किसानो को उनके बेचे गए अनाज (MSP Wheat Purchase date 2023) की रसीद उपलब्ध कराई जाती है एवं किसानो द्वारा बेचे गये अनाज की राशि सात कार्यालयीन दिवसों में उनके पंजीकृत बैंक खाते मे जमा कर दी जाती है।ई-उपार्जन साफ्ट्वेय़र के माध्यम से उपार्जन केंद्र द्वारा संग्रहण केन्द्र को किसानो से ख़रीदे गए अनाज का परिवहन किया जाता है। परिवहन में उपयोग होने वाले बारदानो को भी उपार्जन केंद्र द्वारा प्राप्त और अन्य उपार्जन केंद्र को जारी किया जाता है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं के साथ-साथ चना मसूर सरसों की खरीदी भी होगी

प्रदेश सरकार द्वारा e-Uparjan योजना (MSP Wheat Purchase date 2023) राज्य के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। समर्थन मूल्य उपार्जन के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले के अनाज (गेहूं,धान,ज्वार ,बाजरा,चना ,मसूर ,सरसों आदि) की खरीदी की जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार से प्रदेश के जो किसान सीजन के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज बेचना चाहते है। वह एमपी ई उपार्जन के द्वारा पंजीयन कर सकता है। रबी सीजन 2023 2024 के लिए पंजीयन के अंतिम तिथि 10 मार्च तिथि थी।

न्यूनतम समर्थन मूल्य ई उपार्जन के 6 चरण है

प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर की जाने वाली खरीदी e-Uparjan प्रक्रिया (MSP Wheat Purchase date 2023) के अंतर्गत 6 चरण आते है। जिसमें किसान पंजीयन, सन्देश द्वारा खरीदी जानकारी देना, अनाज खरीदी,परिवहन,संग्रहण और भुगतान करने आदि ऑपरेशन किये जाते है। ई – उपार्जन प्रक्रिया के सभी चरण यह हैं :–

• समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाना अनिवार्य है।
• सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों को सन्देश द्वारा खरीदी जानकारी दी जाती है।
• उपार्जन केंद्र पर किसान का गेहूं खरीद लिया जाता है।
• किसान से खरीदे गए अनाज का परिवहन सुनिश्चित किया जाता है।
• परिवहन किये गए अनाज का गोदाम में संग्रहण किया जाता है।
• इसके बाद अंत में किसान के बैंक खाते में सीधे भुगतान कर दिया जाता है, इस प्रक्रिया में 10 से 15 दिन का समय लगता है।

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love
  मंडी भाव कृषि समाचार एवं नवीनतम योजनाओं के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now