आज के मंदसौर मंडी भाव: कृषि उपज मंडी मंदसौर में आज सोयाबीन, लहसुन और प्याज तीनों उपज की आवक में भारी गिरावट देखने को मिली है। कल के मुकाबले प्याज में आज करीब 500 कट्टों की गिरावट वहीं सोयाबीन में भी करीब 360 बोरियों की आवक में कमी देखने को मिली है। वहीं मंदसौर मंडी में लहसुन की बात की जाए तो लहसुन की आवक में भी आज करीब 1000 कट्टों की गिरावट देखने को मिली है। देशी प्याज की आवक सिर्फ 40 कट्टों के आसपास देखीं गई है। चलिए देखते हैं मंदसौर मंडी की फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट।
Mandsaur Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी मंदसौर में आज प्याज के भाव 75 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ 350 रूपए प्रति क्विंटल से 1100 रूपए प्रति क्विंटल तक रहे हैं। वहीं मंदसौर मंडी में सोयाबीन के भाव 100 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ 3500 रूपए प्रति क्विंटल से लेकर 5630 रूपए प्रति क्विंटल तक देखें गए हैं। मंदसौर मंडी में लहसुन के भाव देखे जाए तो लहसुन के भाव 250 रूपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ 600 रूपए प्रति क्विंटल से लेकर 7400 रूपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए हैं।
मंदसौर मंडी भाव: आज हम आपके मंदसौर मंडी की सभी फसलों के ताजा भाव की जानकारी विडियो क्वालिटी के माध्यम से प्रदान करेंगे। नीचे दिए गए वीडियो में आप मंदसौर मंडी की सभी फसलों के ताजा भाव की जानकारी विडियो के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। मंदसौर मंडी भाव इस प्रकार है:-
आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi Bhav Today )
इसी प्रकार रोजाना मंदसौर मंडी की सभी फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट देखने और विडियो क्वालिटी के माध्यम से फसलों की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहे।