Kisan News: प्रदेश की मंडियों में मक्का की आवक आना हुई शुरू, दामों में तेजी से किसान खुश

3 Min Read
खबर शेयर करें

Picsart 22 11 14 10 24 44 579
मक्का की आवक हुई शुरू

Kisan News: मक्का की फसल आने के बाद प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में मक्का की आवक शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह में ही प्रदेश की सभी मंडियों में हजारों बोरियों मक्का की आवक हुई है। मक्का की आवक सबसे अधिक कृषि उपज मंडी बैतूल में देखी गई है जहां सिर्फ 2 दिनों में ही करीब 30,000 से अधिक बोरी मक्का की आवक देखने को मिली है। कृषि उपज मंडी बैतूल में पिछले 2 दिनों से मक्का की रिकॉर्ड तोड़ आवक देखने को मिली है। मक्का की बंपर आवक के साथ-साथ मक्का के भाव भी तेज हो गए हैं जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है।

Kisan News: प्रदेश की मंडियों में मक्का की आवक आना हुई शुरू, दामों में तेजी से किसान खुश

Kisan News: मध्यप्रदेश के कई जिलों में किसानों द्वारा गेहूं की फसल छोड़कर मक्का की फसल पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। मक्का के भाव में मिल रहीं तेजी से किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है। इस वजह से प्रदेश के बैतूल, मंदसौर और नीमच जिले में मक्का का उत्पादन तेजी से बढ़ गया है। पिछले तीन सालों से कृषि उपज मंडी बैतूल में मक्का की फसल आते ही मक्का की बंपर आवक आना शुरू हो जाती है। इस बार भी मक्का की फसल आना शुरू हो चुकी है। मक्का के वर्तमान में औसतन भाव 2500 रूपए प्रति क्विंटल तक चल रहें हैं।

यह भी पढ़िए:-तिलहन फसलों की खेती से किसानों की बढ़ेगी आय,तिलहन फसलों पर सब्सिडी, देखें खबर

Kisan News: मक्का की फसल आपको काफी अच्छा मुनाफा दे सकती है। मक्का के लिए प्रदेश में मशहूर बैतूल मंडी की बात की जाए तो 4 नवंबर को बैतूल मंडी में कुल 9664 बोरीयो की आवक हुई थी, जिसमें से मक्का की 5290 बोरियों की आवक देखी गई थी। इसके पश्चात प्रतिदिन बैतूल मंडी में मक्का की आवक बढ़ती जा रही है। इसके बाद तीन दिनों का अवकाश होने के बाद मक्का की आवक ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार मक्का का सबसे अधिक उत्पादन हुआ है।

किसान न्यूज़: प्याज की खेती की संपूर्ण जानकारी, देखें खेती कैसे करें, खाद और बीज की किस्में भी देखें


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *