महंगी से महंगी बिकने वाली लहसुन की खेती करें, देखें लहसुन लगाने से लेकर निकालने तक की पूरी प्रक्रिया

3 Min Read
खबर शेयर करें

Kisan News: अगर आप एक किसान हैं और आपके पास अच्छी खासी जमीन है या फिर कम जमीन है। इसके बावजूद भी आप कम लागत और मेहनत में आसानी से बंपर मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको सुपर क्वालिटी की लहसुन की खेती करनी होगी जो बाजार में महंगे से महंगे दामों पर बिकती है। समतल क्षेत्र वाले इलाकों में किसानों द्वारा अधिकांश और बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती की जाती है। बहुउद्देशीय फसल होने के कारण लहसुन की मांग हमेशा बनी रहती है और इसके दाम भी अच्छे खासे किसानों को मिलते हैं।

Lahsun ki kheti: लहसुन खाने के उत्पादों से लेकर अन्य कई प्रकार के उत्पाद बनाने के काम आती है जिसके कारण 12 महीने इसकी मांग और भाव बने रहते हैं। लहसुन को पारंपरिक फसलों में सबसे अधिक मुनाफा देने वाली फसल में गिना जाता है। भारत में उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, हरियाणा, पंजाब और मध्‍य प्रदेश में बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाती है। चलिए देखते हैं लहसुन की खेती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी कि लहसुन की खेती कैसे की जाती है।

लहसुन की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

लहसुन की खेती: लहसुन की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए लहसुन को दोमट मिट्टी या चिकनी मिट्टी में उगाना सबसे उपयुक्त माना जाता है। मासूम की बुवाई करने से पहले खेत में नमी की मात्रा को जांचना बहुत जरूरी है। अगर खेत में नमी नहीं है तो एक बार खेत में पानी का छिड़काव कर लें और इसके बाद खेत में समतल क्यारियां बनाकर लहसुन की रोपाई करना शुरू कर दें। इस दौरान खेत में जलनिकासी की व्यवस्था जरूर रखें। इसके अलावा समय-समय पर सिंचाई करते रहे।

लहसुन की खुदाई कब करें

लहसुन की खेती: लहसुन की खुदाई करने का कोई निश्चित समय नहीं रहता बल्कि आप लहसुन की पत्तियों से लहसुन की खुदाई करने का अंदाजा लगा सकते हैं। लहसुन की फसल में अगर पत्तियों का रंग पीला पड़ने लग जाए और पत्ते नीचे गिरने लगे तो आपको लहसुन की खुदाई करना शुरू कर देनी चाहिए। लहसुन की खुदाई पूरी होने के बाद आप लहसुन को ऐसे स्थान पर रखें जहां पर धूप नहीं लगती हो। इसके बाद कंदों से पत्तियों से अलग करने की प्रकिया अपनाएं।

लहसुन की खेती से कमाई

यदि हम एक बीघा जमीन पर लहसुन की खेती करते हैं तो आप 7-8 कुन्तल लहसुन का उत्पादन कर सकते हैं। मंडियों में लहसुन की कीमतें उतरती चढ़ती रहती हैं। औसतन 100-120 रुपये इसका भाव बना रहता है। अगर मंडियों में लहसुन की कीमतें ठीक-ठाक बनी रहती हैं तो किसान एक बीघे की खेती में भी आराम से लाखों का मुनाफा हासिल कर सकता है।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *