Kisan News: कीवी की खेती में कम लागत से कमाएं लाखों रुपए, जानिए कीवी की खेती करने का तरीका

5 Min Read
खबर शेयर करें

IMG 20221111 081815
Kiwi ki kheti kese kare

Kisan News: भारत एक कृषि प्रधान देश है। आज खेती नहीं होगी तो हमारा जीवन में कोई महत्व नहीं रह जाता है। अब कोई खेती को महत्व नहीं दे रहा है। सभी लोग शहरों की तरफ जाना पसंद कर रहे हैं। गांव में रहने वाले लोग जरूर खेती को कभी नहीं भूलते आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ऐसी खेती के बारे में बताने वाले हैं जिससे आप कम लागत में लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम विदेशी फल कीवी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। कीवी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है और आजकल इसकी डिमांड बहुत ज्यादा ही हो गई है। पहले देश में इसकी खेती नहीं होती थी लेकिन अब इसे विदेशों से मंगवाया जा रहा है और देश में भी इसकी खेती होने लगी है।

Kisan News: कीवी की मांग को देखते हुए इसकी खेती भारत में भी होने लगी। बाजार में इस फल की मांग अधिक होने के कारण इससे काफी लाभ नजर आया। यह फल बाजार में अच्छे दाम पर बिकता है। कीवी की खेती में किसानों को कम लागत में लाखों का मुनाफा मिलता है। भारत में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम जैसे राज्यों में कीवी की खेती की शुरुवात की जा चुकी है। जिसके कारण अब हमे विदेश से इस फल को मंगाने की जरूरत नही पड़ती। पहले से दाम भी थोड़े कम हो गए है। जो कि आम आदमी के लिए एक फायदा है और जो किसान इसकी खेती कर रहे है। उन्हे भी अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है।

Kisan News: कीवी की खेती में कम लागत से कमाएं लाखों रुपए, जानिए कीवी की खेती करने का तरीका

Kisan News: कीवी की खेती सर्दी के मौसम में की जाती है। टीवी की खेती करना इतनी मुश्किल नहीं होती है और इसको उगाने के लिए गीली और उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है। भारत देश में बहुत प्रकार की कीवी की खेती की जाती है। इसका पौधा लगाने के लिए लकड़ी का बुरादा, सड़ी खाद जेसी चीजों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा गर्मियों में इनके पौधों की 10 से 12 दिन में सिंचाई करनी होती हैं। किसान बताते है कि उन्हे कीवी का पौधा लगाने में जायदा मेहनत करनी पड़ती है और उसका ध्यान भी रखना पड़ता है। परंतु एक बार पोधा लग जाए उसके बाद उन्हे उसका जायदा ध्यान नहीं रखना पड़ता। इन सबके अलावा उन्होंने बताया कि कीवी का नया पौधा लगाने के 4 साल बाद वह कीवी देने के लिए त्यार होता है।

आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi bhav today )

Kisan News: कीवी की फसल से किसानों को काफी मुनाफा होता है। कीवी की खेती करने के लिए आपको सिर्फ 2 एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है। कीवी इसकी खेती करने के लिए भी बहुत जायदा पैसों की जरूरत नही होती है। परंतु इसकी खेती करने से किसानों को बहुत फायदे होते है। जहा किसान पहले सेब जो पिछले कुछ दिनों में सबसे महंगा फल रहा है उससे मुनाफा कमा रहे थे। वही आज कीवी जैसे फल की खेती करके भी वह अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे है। बाजार में एक कीवी 20 या 30 रुपए तक की बिकती है। जिससे किसान को भी मुनाफा होता हैं और बेचने वाले को भी मुनाफा होता है।

यह भी देखिए:- Mandi Bhav: मंदसौर मंडी में सोयाबीन पहुंची 6400 रूपए प्रति क्विंटल, लहसुन में भी आई तेजी

कीवी के फायदे भी जान ही लीजिए

Kisan News: कीवी फल आज की दुनिया में किसी मरीज के लिए दवाई का कार्य करता है। बहुत से लोग आज के समय में इसके फायदे से वंचित रह गए हैं लेकिन अब तो डॉक्टर भी बीमारी के समय सभी मरीजों को कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी में बहुत विटामिन, फाइबर, पोटेशियम होता है। जिसके कारण हर व्यक्ति इसे अपनी अच्छी सेहत के लिए खाना चाहता है। इसी के साथ साथ इसका स्वाद बाकी अन्य फलों से बहुत अलग है। जो लोगो को बेहद पसंद आता हैं। इसलिए आज कल हर घर में कीवी देखने को मिलती हैं क्योंकि लोग अब लगातार इसका सेवन करना पसंद करते है। ताकि वह बीमारियों से दूर रह सके। और अपने स्वास्थ का ध्यान रख सके।

यह भी पढ़िए:-Kisan News: लहसुन और चना की इन किस्मों की करें बुवाई, कम लागत में होगी बंपर पैदावार


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *