एक अनोखी खेती जिसे सुन आप भी हो जाओगे हैरान, जानें इसके फायदे और नुकसान

Rate this post

Jhoom Kheti: विश्वभर में खेती के कई पारंपरिक और आधुनिक तरीके हैं। इन्हीं तरीकों में झूम खेती प्रमुख है। इस प्रकार की खेती प्रायः पहाड़ी इलाकों में की जाती है। आपको बता दें, आज भी पूर्वोत्तर भारत में इस प्रकार की खेती की जाती है।

आज हम इस ब्लॉग में झूम खेती (Jhoom Kheti) के बारे में बता रहे हैं। 

झूम खेती किसे कहते हैं (Jhoom Kheti Kise Kehte Hai)। 

झूम खेती (Jhoom Kheti) के पारंपरिक तरीके में पहले पेड़ों और वनस्पतियों को काटकर उनको जला दिया जाता है और साफ की गई जमीन की जुताई करके खेती की जाती है। लगभग 2-3 वर्षों तक मिट्टी के उपजाऊ रहने तक वहां खेती की जाती है। उसके बाद उसे खाली छोड़ दिया जाता है। वहां दोबारा पेड़-पौधे उग आते हैं। 

झूम खेती में उगाई जाने वाली फसलें झूम खेती (Jhoom Kheti) के अंतर्गत लगभग सभी प्रकार की फसलों की खेती की जा सकती है। जिनमें मक्का, मिर्च, सब्जियों की फसल मुख्य है। इस विधि में ज्यादातर सब्जी और कम अवधि वाली फसलों की खेती की जाती है। 

झूम खेती के फायदे (advantages of jhum cultivation)

इस विधि से खेती करने से मिट्टी की भौतिक स्थितियों में सुधार होता है। फसलों की जड़ वृद्धि होने से मिट्टी के पोषक तत्वों और नमी तक जड़ की पहुंच में सुधार करने और रोपण की गुणवत्ता में सुधार होता है। 

झूम खेती के नुकसान (Disadvantages of jhum cultivation)

पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। झूम खेती के हानिकारक प्रभावों में मिट्टी की उर्वरता में कमी, मिट्टी का कटाव, वनों की कटाई, वन्यजीवों के आवास का विनाश और नदियों और झीलों में बाढ़ शामिल है। नतीजतन, उत्पादन इतना कम हो जाता है कि एक झुमिया परिवार एक जगह जीवित नहीं रह सकता।

source by – theruralindia

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love
  मंडी भाव कृषि समाचार एवं नवीनतम योजनाओं के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now