Indore Mandi Bhav today: कृषि उपज मंडी इंदौर में आज आलू की आवक करीब 50,000 बोरी देखी गई है वही प्याज की आवक 25 से लेकर 30000 कटृटो तक रही है। इंदौर मंडी में लहसुन की बात की जाए तो लहसुन की आवक करीब 15 से 20,000 कट्टों तक देखने को मिली है।
इंदौर मंडी भाव: इंदौर मंडी में आज ज्योति आलू के भाव 12-13 रूपए तक रहे हैं और सभी प्रकार के आलू का भाव औसतन 8-12 रुपए प्रति किलो तक देखे गए हैं। इंदौर मंडी में प्याज की बात की जाए तो पुरानी प्याज के भाव 5 से 8 रुपए प्रति किलो तक रहे हैं वही नए प्याज 10 रुपए से लेकर ₹15 तक बिक रहे हैं। इंदौर मंडी में लहसुन की आवक बढ़ती दिखाई दे रही है लेकिन इसका असर भाव पर नहीं देखा गया है। लहसुन का लड्डू माल 8 से लेकर 15 रूपए प्रति क्विंटल और उत्तम क्वालिटी की लहसुन के भाव 20-30 रूपए प्रति किलो तक रहे हैं।
Indore Mandi Bhav: इंदौर मंडी में आज नई लहसुन की आवक करीब 20 कट्टों तक देखने को मिली है वहीं नई लहसुन के भाव देखे जाए तो नई लहसुन के भाव 50 रूपए प्रति किलो तक पहुंचे हैं। पुरानी लहसुन के भाव 5 रूपए से लेकर 30 रूपए प्रति किलो तक रहे हैं। इसके अलावा मिडियम सुपर क्वालिटी के भाव 20 रूपए से लेकर 35 रूपए प्रति किलो तक देखे गए हैं।
इसी प्रकार रोजाना सभी मंडियों के ताजा भाव और किसानों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहे।