Kisan News: भैंसों में सबसे अधिक दूध देने वाली नस्लें देखें, कीमत और दूध कितना देती है देखें

11 Min Read
खबर शेयर करें

भारत पूरे विश्व में सबसे अधिक भैंसो की आबादी वाला देश है | हमारे देश में भैंस पालन का कार्य बड़ी आबादी में लोग करते है | देश में बढ़ती दुग्ध पदार्थो की मांग को देखते हुए दुधारू पशु पालन एक अच्छा व्यवसाय बन गया है | भारत में कुल दूध उत्पादन का तक़रीबन 55 प्रतिशत भाग यानि 20 मिलियन टन दूध भैंस पालन से ही प्राप्त होता है | जिस वजह से पशुपालक अधिक दूध देने वाली भैंस की नस्ल का पालन करना ज्यादा पसंद करते है| लेकिन भैंस की नस्लों के बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी होती है | केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान के अनुसार भारत में भैंस की बन्नी, भदावरी, नीलीरावी, जाफराबादी, मेहसाणा, सुर्ती, नागपुरी, पंढरपुरी, परालखेमुंडी, मंडल/गंजम, तोड़ा, स्वैंप, चिल्का, तराई, देशिला, असामी/मंगूस, धारावी, साउथ कन्नारा, जेरंगी, कालाहांडी, संभलपुरी, कुट्टांड, मुर्रा, मराठवाड़ी, गोदावरी और सिकामीस जैसी 26 क़िस्म की नस्ले मौजूद है |

जिसमे से केवल भैंस की 12 नस्ले रजिस्टर्ड है, जो ज्यादा दूध का उत्पादन देती है | इन नस्लों में बन्नी, भदावरी, जाफराबादी, नागपुरी, सुर्ती, तोड़ा, नीलीरावी, पंढरपुरी, चिल्का, मेहसाणा, मुर्रा भैंस शामिल है | देश में की गयी 20वी पशु जनगणना के मुताबिक भैंसो की 109.9 मिलियन आबादी है | अगर प्रदेश के हिसाब से dekha जाए तो सबसे ज्यादा भैंसो वाला राज्य उत्तर प्रदेश है | इसके बाद मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान राज्य है | भारत में पाई जाने वाली 12 तरह की नस्ल की भैंसे अपनी अलग-अलग खासियत के हिसाब से जानी जाती है | इस लेख में आपको भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल, कीमत व कितना दूध देती है की जानकारी दी जा रही है |

भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल (Indian Highest Milk Yielding Buffalo Breed)

मुर्रा भैंस

भैंसो की नस्ल की बात करे तो सबसे पहला नाम मुर्रा भैंस का ही आता है | यह सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस की नस्ल है | मुर्रा नस्ल की भैंस हिसार, जींद, रोहतक और पंजाब के नाभा व पटियाला जिले में पाली जाती थी | किन्तु अब इस नस्ल की भैंस को कई राज्यों के पशुपालक पालने लगे है | इस नस्ल की भैंस का रंग गहरा काला होता है, और पूँछ व खुर के निचले हिस्से पर सफ़ेद धब्बे पड़े होते है | इसकी सींघ छोटी और मुड़ी हुई होती है | इस क़िस्म की भैंस का औसतन दूध उत्पादन 1750 – 1850 लीटर प्रति व्यात होता है | इसके दूध में करीब 9 प्रतिशत वसा होती है | मुर्रा भैंस में प्रतिदिन 20 लीटर दूध देने की क्षमता होती है, अगर इस नस्ल की भैसो को अच्छी खिलाई के साथ-साथ अच्छी देख-रेख की जाए तो 30-35 लीटर रोजाना दूध का उत्पादन लिया जा सकता है | इस भैंस की कीमत लाख रूपए से आरम्भ होती है |

सुर्ती भैंस (सुरती)

इस नस्ल की भैंस का पालन गुजरात के खेड़ा और बड़ौदा में किया जाता है। यह भैंस काले, भूरे व भूरे से सिल्वर सलेटी रंग की होती है। सुर्ती भैंस का आकार लंबा सिर वाला, नुकीला धड़ और दराती जैसी सींग होती है। भैंस की यह नस्ल औसतन 900-1300 लीटर प्रति व्यात दूध का उत्पादन देती है। इसके दूध में 8-12 प्रतिशत वसा पायी जाती है।

जाफराबादी भैंस

यह भैंस सबसे भारी नस्लों में शामिल है। जाफराबादी भैंस मूल रूप से गुजरात के गिर जंगलो में देखने को मिलती है। किन्तु अब जामनगर व कच्छ जिले में भी इसका पालन होने लगा है। इस भैंस का सर और गर्दन आकार में काफी बड़ी होती है। इसकी सींग पीछे की तरफ मुड़ी हुई काफी बड़ी और माथा भी काफी चौड़ा होता है। यह गहरे काले रंग की होती है, जो औसतन 1000 से 1200 लीटर व्यात दूध का उत्पादन दे देती है।

मेहसाना भैंस

मेहसाना भैंस को गुजरात और महाराष्ट्र के मध्य स्थित किन्ही क्षेत्रों व मुख्य रूप से गुजरात के मेहसाणा जिले में पाला जाता है। यह ज्यादातर काले रंग की होती है, लेकिन कुछ पशुओ का रंग काला व भूरा भी हो सकता है। यह नस्ल देखने में कुछ-कुछ मुर्रा भैंस जैसी होती है । किन्तु इनका शरीर मुर्रा भैंस की तुलना में काफी विशाल होता है, मगर कम भार वाली होती है। नर मेहसाणा के शरीर का औसतन वजन 500 KG और मादा का औसतन वजन 480 KG होता है | इनकी सींग दराती आकार की होती है, तथा मुर्रा नस्ल की तुलना में कम घूमी हुई होती है | इस नस्ल की भैंस का प्रति व्यात दूध उत्पादन 1200 से 1500 लीटर होता है |

चिल्का भैंस

चिल्का भैंस गंजम, कटक, खुर्दा और पूरी जिले में देखने को मिलती है | इस नस्ल की भैंस का नाम उड़ीसा के चिल्का झील के नाम पर रखा गया है | इसे देशी नाम से भी जानते है | यह भैंस भूरा-काला या काले रंग की होती है, जो खारे क्षेत्रों में पायी जाती है | मध्यम आकार वाली यह भैंस 500-600 लीटर दूध का उत्पादन देती है |

तोड़ा भैंस

तोड़ा भैंस का नाम तोड़ा आदिवासियों के नाम को समर्पित है | तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ी इलाको में यह नस्ल पायी जाती है | इसके शरीर पर पाया जाने वाला बालकोट काफी मोटा होता है | सकी औसतन उत्पादन क्षमता 500-600 लीटर प्रति व्यात होती है, तथा दूध में 8 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है |

भदावरी भैंस

भदावरी भैंस को उत्तर प्रदेश, इटावा, आगरा और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पाला जाता है | इस भैंस का सिर और पैर दोनों ही आकार में छोटे होते है | इस नस्ल के पशु में गर्दन के नीचे वाले हिस्से में दो सफ़ेद धब्बे बने होते है, तथा खुर का रंग काला होता है | इस भैंस का औसतन व्यात 1250-1350 लीटर होता है | भदावरी भैस का औसतन वजन 400 KG होता है |

कालाखंडी भैंस

कालाखंडी भैंस को उड़ीसा के गंजाम, रायगड़ा, गाजापति और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाया जाता है | इस नस्ल की भैंस काले भूरे रंग की होती है | इनका माथा चपटा और उस पर सुनहरे बाल होते है | इनकी औसतन दूध उत्पादन क्षमता 700-800 लीटर प्रति लीटर होती है |

नागपुरी भैंस

नागपुरी भैंस को एलिचपुरी या बरारी नाम से जानते है | इस नस्ल का पालन महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती और नागपुर जिले में किया जाता है | इनकी सींघ तलवार जैसी लंबी होती है, तथा इस प्रजाति के भैंसो को भारी काम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है | इस नस्ल की उत्पादन क्षमता प्रति व्यात 700-1200 लीटर होती है |

नीली रावी भैंस

नीली रावी भैंस को मूल रूप से फिरोजपुर जिले के सतलज घाटी और रावी नदी के किनारे पाया जाता है | इसके अलावा यह पाकिस्तान की साहीवाल में भी पाली जाती है | यह भैंस छोटे सिर वाली होती है, जिसकी दोनों आँखों के मध्य में छोटा सा गड्ढा बना होता है | इस प्रजाति के नर भैंसो से भी भारी काम लिया जाता है | इनकी प्रति व्यात औसतन दूध उत्पादन क्षमता 1500-1800 लीटर होती है |

बन्नी भैंस

बन्नी भैंस का पालन गुजरात के कच्छ क्षेत्र में किया जाता है | इसे कुंडी नाम से भी पुकारा जाता है | इस नस्ल की भैंस की खासियत यह होती है, कि इनमे अधिक गर्मी और सर्दी को बर्दाश्त करने की क्षमता होती है | यह तपती धूप में भी चारे की तलाश में दूर तक जा सकती है | यह गहरे काले और कभी-कभी हल्के भूरे रंग की भी देखने को मिल सकती है | इनकी सींघ अंदर की और घूमी रहती है | इस नस्ल के भैंस की उत्पादन क्षमता 1100-2800 लीटर दूध प्रति व्यात होता है | बन्नी भैंस एक अच्छी नस्ल वाली दुधारी भैंस है, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत 1 लाख रूपए के आसपास होती है

भारत में सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस की कीमत (Indian Highest Milk Yielding Buffalo Price)

भारत में अधिक दूध देने वाली भैंसो की कीमत नस्ल के हिसाब से अलग-अलग होती है | सामान्य तौर पर भैंस की कीमत 40-50 हज़ार रूपए होती है | वही जाफराबादी भैंस की कीमत सवा लाख रूपए के आस-पास होती है, तथा मेहसाना भैंस की कीमत (80 हज़ार रूपए आसपास), भदावरी नस्ल वाली भैंस की कीमत (तक़रीबन 80 हज़ार रूपए) और सुर्ती भैंस की कीमत 35-40 हज़ार रूपए के आसपास होती है।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।