IFFCO ने Nano Urea के बाद अब Nano DAP की खोज, किसानों की खेती होगी आसान, जाने फायदे

4 Min Read
खबर शेयर करें

kisan News: नैनो यूरिया के बाद अब किसानों के लिए इसको कंपनी द्वारा नैनो डीएवी का आविष्कार कर दिया गया है जो किसानों की खेती को आसान कर देगा। Nano Urea के बाद अब IFFCO कंपनी द्वारा Nano DAP की खोज की गई है। देश में लगातार खेती में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग बढ़ता जा रहा है जिसके चलते खेती में लागत भी अधिक होने लगी है और किसानों को फायदा कम हो रहा है। रासायनिक उर्वरकों से मिट्टी की क्षमता भी घटती जा रही है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों द्वारा नए-नए प्रकार के उर्वरकों की खोज की जा रही है जो खेती को कम नुकसान पहुंचा कर किसानों को अच्छी पैदावार प्रदान कर सकें। खेती में प्रयोग होने वाले उर्वरकों को बनाने वाली कंपनी इफको ने नैनो लिक्विड फ़र्टिलाइज़र (Nano liquid fertilizer) को बाजार में लाकर खेती में उपयोग होने वाले उर्वरकों के उपयोग का तरीका ही बदल दिया है।

IFFCO ने Nano Urea के बाद अब Nano DAP की खोज, किसानों की खेती होगी आसान, जाने फायदे

Nano DAP: इसको कंपनी द्वारा कुछ दिनों पहले बाजार में नैनो यूरिया की बोतल लांच की गई थी जो किसानों को काफी पसंद आई और इसी सफलता के चलते इफको कंपनी द्वारा एक बार फिर किसानों की खेती को आसान करने के लिए नैनो डीएपी की खोज कर दी है जो जल्द ही इफको कंपनी द्वारा बाजार में लांच कर दी जाएगी। किसान भाइयों आपको बता दें कि यह नैनो लिक्विड फर्टिलाइजर की तकनीक पूरी तरह से देशी तरीके से बनाया गया है जो खेती को कम नुकसान पहुंचाएगा और मिट्टी की क्षमता पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा।

Kisan News: इसको कंपनी द्वारा कुछ दिनों पहले लांच किए गए नैनो यूरिया ने कम खर्च में किसानों को अधिक मौका प्रदान किया था। इसकी सफलता से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और विदेशों से आयात होने वाले उर्वरकों का उपयोग कम होगा। जैसे कि हमने देखा खेती में नैनो यूरिया (Nano Urea) के आते ही किसानों का खर्च कम हो गया है, खेती में नैनो यूरिया के उपयोग से किसानों को बहुत ही फायदा प्राप्त हुआ है। फसल का अच्छा उत्पादन तो किसानों को प्राप्त हुआ ही है, इसके साथ-साथ यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। इसी के चलते अब कंपनी द्वारा डीएपी को भी नैनो डीएपी में बदल दिया गया है, जो जल्द ही किसानों को प्राप्त हो सकेगा। अपने द्वारा नैनो डीएपी का सफल परीक्षण कर इसे बाजार में लांच कर दिया जाएगा।

Nano DAP Profit: इफको कंपनी और मिली जानकारी के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि Nano Urea की तरह ही नैनो DAP की बोतल भी किसानों को कम कीमत यानी करीब ₹600 प्रति बोतल बेची जा सकती है। आपको बता दें कि इसके मूल्य बाजार में उपलब्ध DAP से कुछ ऊपर नीचे या उसके बराबर हो सकते हैं, अभी फिलहाल में डीएपी के एक बेग का मूल्य लगभग 1350 रुपए हैं, इसकी तुलना में नैनो डीएपी अधिक लाभदायक होगा और इससे खेती में किसानों का पैसा बचेगा।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *