सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिनों में सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ चुके हैं। अब तक इससे पहले कितनी कीमत तक सोना नहीं पहुंचा था। आज फिर सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। सोना सबसे सुरक्षित एसेट माना जाता है इसीलिए लोग प्रॉपर्टी की तरह सोने में निवेश करना पसंद करते हैं और हमारे यहां भारत में तो सोने के जेवरात हर त्यौहार, हर सीजन में खरीदे जाते हैं। यही वजह है कि सोने के भाव आसमान को छू रहे हैं। बीते जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक ₹5000 सोने का भाव बढ़ चुका है। तो चलिए देखते हैं आज के 22 कैरेट (22 Carat Gold) और 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold) के दाम…
आज सोने का भाव (Gold Price Today)
खरमास खत्म होते ही देश में शादियों की शुरुआत हो चुकी है और सोने-चांदी के भाव भी परवान चढ़ रहे हैं। आज (14 April 2023) को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 61980 रुपए पर आ गया है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज (14 April 2023) सोने का भाव 56,650 रूपए हैं। जो पिछले कारोबारी दिन 56,100 रूपए थे। इस तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है।
जानें आज का सोने का दाम | Gold Price Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 55,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में कमी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 79,600 रूपए किलो है। ये अब तक सबसे हाई है
जानिए कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम
भारत में सोने चांदी की कीमत वायदा बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से तय होती है। जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को अगले दिन के लिए बाजार भाव मान लिया जाता है। हालांकि, ये सेंट्रल प्राइज होता है। इसमें कुछ और चार्ज के साथ रेट अलग-अलग शहरों में तय होता है और फिर उसको फुटकर विक्रेता गहनों में मेकिंग चार्ज लगाकर बेचता है।
कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate)
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
HUID के बिना नहीं खरीदें सोना
HUID के बिना नहीं खरीदें सोना
सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। यदि कोई आपको ऐसी ज्वैलरी बेचता है तो आपको उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

