पशुपालकों के गाय व भैंस के गर्भाधान से समस्या आ रही है तो यह लड्डू करेगा समाधान, देखिए कैसे बनाएं और खिलाए

3.7/5 - (3 votes)

कई गाय या भैंसें समय पर गर्भ धारण नहीं कर पाती हैं। इन पशुओं के लिए भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने एक लड्डू बनाया था। इस लड्डू के खिलाने से गाय-भैंस में समय पर गर्भ धारण नहीं कर पाने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आप भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान से इस लड्डू को बनाने की ट्रेनिंग भी हासिल कर सकते हैं।

गाय-भैंसों में गर्भा धारण न कर पाने की समस्या अब आम हो चली है। इस समस्या से निपटने के लिए कई बार पशुपालक अनाप-शनाप तरीके अपनाने लगते हैं। इस दौरान वह अपने दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी कर जाते हैं। इसके बाद भी सफल नहीं होने पर वह अपने गाय-भैंस को बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते हैं। इसी स्थिति से निपटने के लिए भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) द्वारा एक लड्डू बनाया गया था।

लड्डू खिलाने से गाय-भैंस समय पर होंगी हीट

कई बार गाय या भैंस समय पर गर्भ धारण नहीं कर पाती हैं। इन पशुओं के लिए भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने एक लड्डू बनाया था। इस लड्डू के खिलाने से गाय-भैंस समय पर गर्भ धारण कर सकती हैं। पशु पोषण विभाग के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पुतान सिंह बताते हैं कि ये लड्डू आईवीआरआई ने बनाकर रखा हुआ है। संस्थान अब ऐसे व्यवसायियों की तलाश में है, जो इस लड्डू को बनाने के अधिकार को उनसे खरीदे, ताकि इसे मार्केट में उतार कर पशुपालकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके।

लड्डू बनाने की ट्रेनिंग भी ले सकते हैं पशुपालक

पशु पोषण विभाग के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पुतान सिंह कहते हैं कि भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान को विजिट कर लोग इस लड्डू के कंपोजिशन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पशु के लिए इस लड्डू के ऑर्डर भी दे सकते हैं।

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love