Almond Farming: किसान एक बार इस पेड़ को लगाएं और कमाएं एक साथ 3 लाख का मुनाफा, देखें खबर

5/5 - (1 vote)

Almond Farming: हम सबको पता ही है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है साथ में यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बादाम से 3 लाख रुपये और इससे भी ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।हम सबको पता ही है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है साथ में यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। बादाम की डिमांड भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में है और इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है, जिसे खाने और आयुर्वेदिक दवाइयों के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। इसको खाने से कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है आज हम आपको बादाम की खेती के बारे मे ही बताने जा रहे हैं, जिसको करके आप मालामाल हो सकते हैं।

बादाम की खेती कैसे की जाती है

बादाम की खेती: बादाम की खेती के लिए ठंडी जगह सबसे अच्छी होती है। इसकी खेती के लिए न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान होना चाहिए। इसके पौधों के लिए अधिक बारिश की आवश्यकता नहीं होती है और बादाम का पेड़ अन्य पेड़ों जैसे ही दिखाई देते हैं।

बादाम की खेती के लिए मिट्टी

इसकी खेती के लिए ऐसी मिट्टी होनी चाहिए, जिसमें कार्बनिक पदार्थ भरपूर मात्रा में हों और अच्छा जल और उपजाऊ भी हो जल-भराव वाली जगह में इसकी खेत को नहीं किया जा सकता है। इससे पौधों में रोग लगने का खतरा बना रहता है, जिससे पैदावार भी कम हो जाती है। आपके खेत में पानी रुकना नहीं चाहिए इससे आपकी फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता हैं।

बादाम के पौधों के रोपाई कब करनी चाहिए

आपको पता होना चाहिए कि बादाम का पौधा कम से कम एक साल पुराना होना चाहिए और इसमें काफी गड्डे भी किए जाते हैं खेत में तैयार गड्डों में सबसे पहले गोबर खाद, केंचुए की खाद मिलाकर डाली जाती हैं। बादाम की रोपाई का सही समय नंवबर से दिसंबर महीना होता हैं। इसके बाद पौधों को उन गड्डो में लगा दे और अच्छे से मिट्टी से दबा दें। आपको पौधों के लिए खाद और जताई के लिए और भी सामान लगता हैं इन सबको मिलाकर 50 हजार से 1 लाख तक की लागत लगती है।

कितना मिलेगा मुनाफा

बादाम के पेड़ एक बार लगाने के बाद 50 साल तक फल देते रह सकते हैं। अलग-अलग किस्म के हिसाब से अलग-अलग उत्पादन मिलता है इसलिए मुनाफा भी कम-ज्यादा हो सकता है। बाजार में बादाम का भाव 600 रुपए से 1,000 रुपए प्रति किलोग्राम हैं एक पेड़ से 2-2.5 किलो सूखे बादाम हर साल मिलते हैं आप 100 से 150 बादाम का पौधा अगर लगाते हैं तो आपको एक साल मे 3,00,000 का मुनाफा हो सकता हैं।

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love