26km माइलेज और 4 एयरबैग वाली देश की No.1 CNG Car! जानिए क्यों है फैमिली के लिए बेस्ट ??

By
On:
Follow Us

जानिए FY 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कारें

भारत में CNG गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण है बेहतर फ्यूल एफिशियंसी और ईको-फ्रेंडली विकल्प, जो पेट्रोल इंजन की गाड़ियों की तुलना में ज्यादा किफायती साबित हो रहे हैं। हालांकि इनकी कीमत थोड़ी अधिक होती है, लेकिन माइलेज के मामले में ये कारें ज्यादा लाभकारी होती हैं। आइए जानते हैं कि वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में किन CNG कारों ने भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की।

(1) Maruti Ertiga CNG – सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार

FY25 में Maruti Ertiga CNG सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार रही। यह 7-सीटर फैमिली कार अपने शानदार माइलेज और फीचर्स के चलते ग्राहकों की पहली पसंद बनी। वित्त वर्ष में इसकी कुल 1,29,920 यूनिट्स बिकीं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹11 लाख है और यह एक किलो CNG में लगभग 26.11 किमी तक चल सकती है। इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही, इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ABS+EBD, रियर कैमरा और सेंसर, और 4 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।

(2) Maruti Wagon R CNG – भरोसेमंद और बजट में

दूसरे स्थान पर रही Maruti Wagon R CNG, जो एक कॉम्पैक्ट और भरोसेमंद हैचबैक है। FY25 में इसकी 1,02,128 यूनिट्स बिकीं। यह Maruti Dzire CNG और Tata Punch CNG जैसी कारों से आगे रही और इसकी पॉपुलैरिटी मिडल क्लास और सिटी ड्राइवर्स के बीच काफी रही।

(3) Maruti Dzire CNG – स्टाइलिश और सुरक्षित सेडान

तीसरे नंबर पर Maruti Dzire CNG रही, जिसे FY25 में कुल 89,015 ग्राहकों ने खरीदा। डिजायर का नया अवतार ग्राहकों को खूब पसंद आया और इसकी मांग में इजाफा हुआ। हालांकि यह आंकड़ा एक लाख यूनिट्स से थोड़ा कम रहा, लेकिन फिर भी इसे एक सेफ और स्टाइलिश CNG सेडान के रूप में पसंद किया गया।

(4) Tata Punch CNG – सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG SUV

SUV सेगमेंट में Tata Punch CNG ने बाज़ार में खूब धूम मचाई। यह भारत की सबसे सस्ती 5-स्टार सेफ्टी रेटेड SUV है और CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है। FY25 में इसकी कुल 71,113 यूनिट्स बिकीं, जिससे यह सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG SUV बन गई। इसकी पेट्रोल वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6 लाख है।

(5) Maruti Brezza CNG – SUV पसंद करने वालों के लिए दूसरा विकल्प

लिस्ट में पांचवें स्थान पर Maruti Brezza CNG रही। FY25 में इसकी कुल 70,928 यूनिट्स बिकीं, जो कि Tata Punch CNG से थोड़ा कम है। मामूली अंतर के चलते यह SUV टॉप 4 से पीछे रह गई, लेकिन फिर भी यह CNG SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार साबित हुई।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment