धनिया मंडी भाव: धनिया एक ऐसी फसल है जो एक सीमित तापमान पर अच्छी पैदा होती है। धनिया की फसल पकने के समय अगर थोड़ा सा भी मौसम में परिवर्तन होता है तो धनिया की फसल पर भारी असर पड़ता है और पैदावार भी काफी कम हो जाती है। ऐसा ही हाल धनिया की कीमतों पर भी रहता है। पता नहीं चलता कि धनिया की कीमतों में कब अचानक हजारों रुपए प्रति क्विंटल का उछाल आ जाता है और अचानक भारी गिरावट भी आ जाती है। वर्तमान में धनिया के भाव अच्छे स्तर पर चल रहे हैं।
Dhaniya Mandi Bhav: हाल ही में प्रदेश की रामगंज मंडी में धनिया के भाव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रामगंज मंडी मुख्य रूप से धनिया के व्यापार के लिए गिनी जाती है। रोजाना कई मात्रा में धनिया रामगंज मंडी में पहुंचता है और किसानों को उसके अच्छे भाव में मिलते हैं। मंगलवार को रामगंज मंडी में धनिया के भाव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। रामगंज मंडी में धनिया की एक रंगदार सुपर क्वालिटी का भाव 38001 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिला है। धनिया की मीडियम और हल्की क्वालिटी के भाव भी काफी अच्छे रहे हैं।
विशिष्ट श्रेणी की धनिया मंडी रामगंजमंडी में धनिया के भावों ने मंगलवार को फिर रिकार्ड तोड़ दिया। मंडी में बकानी क्षेत्र गांव से आए 4 बोरी धनिया 38001 रुपए प्रति क्विंटल भाव में बिका। जबकि इसी किस्म का धनिया सोमवार को 35 हजार 500 रुपए प्रति क्विंटल बिका था। यह धनिया ग्रीन क्वालिटी का था। ग्रीन धनिया का खरीदार गुजरात है। जहां से निर्यातक इस किस्म के धनिया को विदेश भेजते हैं। वहीं धनिया के भाव में बंद बाजार की तुलना में 100 से 300 रुपए तक की मंदी बादामी व ईगल किस्म के धनिया में देखने को मिली।

