Sapota Farming: अगर कम समय में लखपति बनना हो तो करे चीकू की खेती, होगी तगड़ी कमाई, जाने खेती करने का आसान तरीका देश में अब किसान अधिक मुनाफा कमाने के लिए पारंपरिक फसलों के साथ-साथ बागवानी और फलों की खेती से तगड़ा लाभ उठा रहे हैं। सरकार की और से भी किसानों को बागवानी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में ही किसान भाई चीकू की खेती करके लाखों की कमाई कर सकते है। जानकारी के अनुसार एक एकड़ में चीकू की खेती करके किसान लगभग 5 से 6 लाख रुपए तक कमा सकते है।
भारत में बड़े पैमाने पर की जा रही चीकू की खेती

आपको तो पता ही है की चीकू एक प्रकार की बागवानी फसल है, जिसका फल स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक गुणों से भरपूर होता हैं। वैसे तो चीकू फल की उत्पत्ति का स्थान मध्य अमेरिका और मेक्सिको कहा जाता है। लेकिन अब भारत के किसान भी चीकू की खेती बड़े स्तर पर करके अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे है।
चीकू (Chiku) फल में पाये जाने वाले पोषक तत्व

सेहत के लिए बेहतर माना जाने वाला फल चीकू (Chiku) जिसमे मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, Vitamin A, टैनिन, ग्लूकोज़ जैसे कई पोषक तत्व है। चीकू फल का सेवन करने से इन बीमारियों से राहत मिलती है जैसे तनाव, एनीमिया, बवासीर और पेट से संबंधित बीमारियों तथा श्वसन तंत्र में जमे कफ और बलगम को दूर करने में सहायक होता है।
इन राज्यों में की जाती है चीकू की खेती
देश में लगभग 65 हजार एकड़ क्षेत्र में चीकू की बागवानी की जाती हैं। चीकू की खेती करने वाले प्रमुख राज्यों में कर्नाटक, तामिलनाडु, केरल, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आंध्रा प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य शामिल है झा के किसान इसकी खेती कर लाखो कमा रहे है.
बलुई दोमट मिट्टी चीकू के पैदावार के लिए है बेहतर
कृषि वैज्ञानिको के अनुसार आपको बता दे की चीकू की खेती किसी भी प्रकार की उपजाऊ मिट्टी में आसानी से कर सकते है, लेकिन बलुई दोमट मिट्टी को चीकू की पैदावार के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। आप चीकू के पौधों को हल्की लवणीय और क्षारीय भूमि में भी सरलता से उगा सकते है। चीकू की खेती करने के लिए खेत का पीएच मान 5.8 से 8 के मध्य में होना चाहिए।
अगर कम समय में लखपति बनना हो तो करे चीकू की खेती, होगी तगड़ी कमाई, जाने खेती करने का आसान तरीका
गर्मी के मौसम में चीकू का पौधा अच्छे से विकसित होता है

उष्ण कटिबंधीय जलवायु वाला होता है चीकू का पौधा इसकी वृद्धि के लिए आद्र और शुष्क जलवायु की जरुरत होती है। इस पौधे को समुद्र तल से 1000 मीटर या इससे अधिक की ऊंचाई पर आसानी से ऊगा सकते है। चीकू का पौधा गर्मी के मौसम मे अच्छे से विकसित होता है। चीकू की उन्नत किस्मों के एक पेड़ से सालाना औसतन 130 किलो ग्राम उत्पादन प्राप्त किया जा सकता हैं।
चीकू की खेती करने के लाभ
चीकू की खेती करने के लिए एक एकड़ में लगभग 300 से अधिक पौधे रोपे जा सकते हैं। जिनसे लगभग 20 टन का उत्पादन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आपको चीकू का बाजार में थोक रेट लगभग 30 से 40 रुपए प्रति किलो मिल जायेगा। इस हिसाब से एक एकड़ के खेत में चीकू की खेती एक बार की फसल से 5 से 6 लाख रुपए तक की आमदनी दे सकती है।
source by – Betulmedia

