सोयाबीन की उन्नत किस्में: भारत देश में सोयाबीन खरीफ की सीजन में सबसे अधिक बुवाई की जाने वाली फसल है। खरीफ फसलों में अधिकांश किसानों द्वारा सोयाबीन की बुवाई की जाती है क्योंकि यह कम लागत और मेहनत में अच्छी पैदावार देती है और सोयाबीन का तेल अधिक उपयोग होने से इसकी कीमत भी काफी अच्छी खासी मिलती है। आज हम आपको सोयाबीन की एक ऐसी किस्म की जानकारी प्रदान करेंगे जो आपके कम लागत और कम मेहनत में बंपर पैदावार देगी। इसके साथ हम आपको किस्म की विशेषताएं भी बताएंगे।
Soyabin Variety: सोयाबीन की उन्नत किस्म ब्रेग देखें, कीमत,उपज क्षमता और विशेषताएं भी जानिए
Best Soyabin Variety: आज हम आपको सोयाबीन की उन्नत किस्म ब्रेग की जानकारी देने वाले हैं। सोयाबीन की यह किस्म अमेरिका से भारत में लाई गई है जो विभिन्न प्रकार की बिमारियों से लड़कर आपको अच्छी पैदावार देने की क्षमता रखती है। सोयाबीन की किस्म ब्रेग की विभिन्न विशेषताएं इस प्रकार है:-
Kisan News:- PM Kisan Yojana : इन किसानों को वापस लौटना होगी किस्त, देखें कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नहीं
• ब्रेग ( जेक्शन X डी 49-2491 ) पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा अमेरिका से लाई गई सोयाबीन की उन्नत किस्म है।
• इसको केंद्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा संपूर्ण भारत के लिए 1969 में जारी किया गया था।
• इसके पौधे 75 से 85 सेंटीमीटर लंबे, रोये कत्थई, फूल सफेद, फलिया भूरी, दाने पीले एवं नाभिका काली होती है।
• इस किस्म के दाने गोल और बड़े आकार के होते हैं।
• यह जीवाणु स्फोट के लिए अवरोधी तथा पीला वीषाणु रोग के लिए ग्राही है।
आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi bhav today )
• यह किस्म उत्तर भारत में 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
• मध्य भारत में यह किस्म 105-110 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
• इस किस्म की पैदावार 20-25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है।
• इसमें 40% प्रोटीन और 20% तेल की मात्रा पाई जाती है।
आज के इंदौर मंडी भाव ( Indore Mandi Bhav Today )
इसी प्रकार रोजाना किसानों से संबंधित खबरें और मध्य प्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए हमारे साथ बने रहे।
Kisan news:- Kisan News: चना की 3 सबसे सर्वश्रेष्ठ किस्में जो 15 क्विंटल तक देगी उत्पादन, देखें इनका नाम, कीमत और पैदावार