Garlic Farming: इन 13 तरीको से लहसुन की खेती करोगे, तो साल में लाखों कमा सकते हो

8 Min Read
खबर शेयर करें

Picsart 22 11 13 12 23 17 511
लहसुन की खेती करने के लिए 13 नियम

लहसुन की खेती: देश के कई राज्यों में बड़े स्तर पर लहसुन की खेती की जाती है। लहसुन की खेती को काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि लहसुन का उपयोग बहुत सी दवाइयां और खाने पीने की चीजों में होता है। आज हम आपको लहसुन की खेती से संबंधित कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपनी लहसुन की खेती में अपनाकर साल में लाखों की कमाई कर सकते हैं। लहसुन की खेती करने के 13 बेस्ट तरीके नीचे दिए गए हैं, जो कि इस प्रकार है:-

Garlic Farming: इन 13 तरीको से लहसुन की खेती करोगे, तो साल में लाखों कमा सकते हो

लहसुन की खेती करने के 13 नियम

01- लहसुन की खेती से कमाई
आजकल देश में अधिकांश किसान इन्नोवेटिव तरीके से खेती कर काफी अच्छी कमाई कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि खेती मुनाफे का धंधा नहीं है लेकिन अगर खेती सही तरीके से की जाएं तो लाखों की कमाई की जा सकती है। इसके लिए आप अपने खेत में लहसुन की बुवाई कर सकते हैं।

02- वैज्ञानिक तरीके से करें लहसुन की खेती
लहसुन की खेती करने से पहले आपको वैज्ञानिकों की सलाह जानना बहुत जरूरी है। आप अगर वैज्ञानिक तरीके से रिसर्च कर बीज चयन, फसल की देखभाल और सिंचाई समय-समय पर करेंगे तो आप लाखों की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

03- लहसुन की सही वेराइटी का करें चयन
भारत में लहसुन की बड़ी मात्रा में पैदावार होती है इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में मौसम के अनुसार लहसुन की वैरायटी मौजूद है। इनमें ऊटी 1, सिंगापुर रेड, राजली, ताबिटी,सेरोल और मद्रासी आदि शामिल है। अगर आप इनमें से अपने मौसम और मिट्टी के अनुसार सही वैरायटी का चयन करते हैं तो आप कम लागत में अपनी लहसुन से काफी ज्यादा मुनाफा कमा पाएंगे।

Kisan News:- किसान नवंबर में करें इन 5 फसलों की खेती, कम लागत में होगा अधिक मुनाफा

04- साल में लहसुन की दो फसल
अगर आप भी लहसुन की खेती ( Garlic Farming )कर अच्छा खासा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप साल में लहसुन की फसल की दो बार बुवाई कर सकते हैं। लहसुन की खेती में बीज के अनुसार अलग-अलग तरह की पैदावार होती है और आप साल में लगभग 8-10 लाख रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं।

05- मिट्टी की जांच कराएं
लहसुन की खेती करने से पहले आपको यह बात ध्यान रहना चाहिए कि लहसुन की बुवाई से पहले मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। से किसी भी विशेषज्ञ से मिट्टी की जांच कराने के बाद आपको यह भी जानना जरूरी है कि आपकी मिट्टी में कौन सी किस्म की लहसुन अच्छी पैदावार दे सकती है। यह सब फैसले लेने के बाद आपको खेत में लहसुन की बुवाई करनी है।

06- लहसुन की बुवाई सही समय पर करे
लहसुन की बुवाई अगर सही समय पर की जाए तो वह काफी अच्छा मुनाफा प्रदान कर सकती है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद आप अक्टूबर और नवंबर महीने में लहसुन की बुवाई कर सकते हैं। (Garlic farming) लहसुन की बुवाई लहसुन की कलियों से की जाती है।

07- लहसुन की बुवाई का तरीका
लहसुन की बुवाई प्रत्येक 10 सेंटीमीटर की दूरी पर की जानी चाहिए। लहसुन की गांठ आपके खेत में अच्छी तरह बैठनी चाहिए। लहसुन की खेती मेड़ बनाकर की जाती है। लहसुन की खेती के लिए नियम यह रहेगा कि लहसुन किसी भी खेत में उगाई जा सकती है, सिर्फ उस खेत में पानी नहीं रूकना चाहिए।

यह भी पढ़िए:- मूंग की अधिक उपज देने वाली किस्म SML-1115, देखिए इसकी खासियत

08- पांच-छह महीने में तैयार
लहसुन की फसल बुवाई करने के बाद लहसुन की फसल करीब 5-6 महिने में तैयार हो जाती है। एक हेक्टेयर खेत में आपको करीब 5 क्विंटल लहसुन की कलियां लगानी पड़ सकती है। एक हेक्टेयर खेत से लहसुन की 12-15 टन पैदावार मिल सकती है।

09- लहसुन की पैदावार
अगर आप लहसुन की कोई अच्छी वैरायटी का बीज का चयन करते हैं तो आप लहसुन की अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। प्रति हेक्टेयर यदि लहसुन की लागत की बात की जाए तो लहसुन का बीज प्रति हेक्टेयर करीब 1 लाख रुपए का आता है। लहसुन अच्छी होने पर एक हेक्टेयर में लहसुन की खेती से आपको 13 टन तक लहसुन की पैदावार मिल सकती है।

10- एक एकड़ में कितनी कमाई?
लहसुन की फसल का भाव 40 रूपए प्रति किलो माना जाए तो 13 टन लहसुन की पैदावार में आप 5.2 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। इसमें से आप अपनी लागत सवा लाख रुपए अलग निकाल सकते हैं। इसके बाद आपको 4 लाख रुपए तक का मुनाफा हो सकता है। इसी आधार पर आप अगर साल में दो बार लहसुन की खेती करते हैं तो आप लहसुन की फसल से ही 1 साल में 8 लाख रुपए कमा सकते हैं।

11- लहसुन के लिए दोमट मिट्टी
लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए आपको लहसुन की फसल के आने के लिए मिट्टी होना अत्यधिक आवश्यक है। लहसुन की खेती के लिए अक्टूबर का महीना उपयुक्त माना जाता है क्योंकि अक्टूबर में ना ही अधिक गर्मी रहती है और ना ही अधिक ठंड का मौसम रहता है। लहसुन की खेती के लिए दोमट मिट्टी को सबसे अच्छा माना जाता है।

किसानो को लिए:-10 लाख रुपए तक की अनुदान सहायता किसानो को pM योजना

12- लहसुन के लिए खेत तैयार करें
लहसुन की खेती करने से पहले किसान को खेत की दो से तीन बार जुताई करनी पड़ती है। इसके बाद खेत में अच्छी मात्रा में खाद डालें। उर्वरक में आप वैज्ञानिक सलाह से 50 किलो फास्फोरस, पोटाश और सल्फर का प्रयोग कर सकते हैं। 100 किलो नाइट्रोजन को कई बार में खेत में डालना फायदेमंद साबित हो सकता है।

13-एमपी में सबसे अधिक लहसुन
देश में सबसे बड़ा लहसुन उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश में साल 2020-21 के तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक 190 हजार हेक्टेयर में लहसुन की खेती हुई जबकि 1956.7 हजार मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। साल 2019-20 में 1837 हजार हेक्टेयर फसल रकबा था और 1869.4 हजार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था।

आज के मंदसौर मंडी भाव ( Mandsaur Mandi bhav today )


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *