Bamboo Farming:इस पेड़ की खेती कम खर्च में 40 सालों तक देंगी लाखों का मुनाफा, ऐसे करनी होगी खेती

Rate this post

बांस की खेती: 40 सालो तक लाखो रूपये में कमाई देगी इस पेड़ की खेती, खर्चा कम इनकम ज्यादा, जाने इसकी पूरी प्रोसेस, बांस की फसल करीब 40 साल तक मुनाफा देती रहती है। सरकार की तरफ से बांस की खेती के लिए सब्सिडी भी दी जाती है। इसकी फसल तकरीबन 3 से 4 सालों में तैयार हो जाती है। इससे आप एक हेक्टेयर में कुल 4 लाख तक का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं।

किसानो को बढ़िया मुनाफे के लिए बांस की खेती होगी बढ़िया ऑप्शन

खेती-किसानी में युवाओं की एंट्री से किसानों की सोच में भी बदलाव आया है। कई सालों से किसान परंपरागत फसलों की खेती कर रहे थे। इन फसलों के सहारे उनका जीवनयापन तो हो जाता था, लेकिन बढ़िया मुनाफा हासिल नहीं हो पाता था। खेती-किसानी में नई सोच आने के बाद से ही किसान मुनाफा पहुंचाने वाली फसलों की खेती की तरफ तेजी से रूख कर रहे हैं। बांस भी उन्हीं फसलों में से एक है,जिसकी खेती में काफी तेजी से इजाफा हुआ है।

लगातार 40 साल तक होगा बम्पर मुनाफा

बांस की लकड़ी से कार्बनिक कपड़े से लेकर सजावटी और जरूरी वस्तुएं तक बनाई जाती हैं। इसकी लकड़ी की डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है। इसके पेड़ से किसान 40 साल तक लगातार मुनाफा हासिल कर सकता है। वहीं, इसकी खेती में किसान को ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती है।

सरकार से सब्सिडी का भी फायदा

बांस की खेती के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है। इसकी खेती के लिए किसान तीन तरीके अपना सकते हैं। पहला बीजीय, दूसरा कटिंग और तीसरा तरीका है राइज़ोम. प्रति हेक्टेयर इसके करीब 1,500 पौधे लगाए जाते हैं। इसकी फसल तकरीबन 3 से 4 सालों में तैयार होती है। इससे आप एक हेक्टेयर में कुल 4 लाख तक का मुनाफा आसानी से हासिल कर सकते हैं।

बांस की खेती के लिए आवश्यक बाते

बांस की खेती गर्म जलवायु के लिए उपयुक्त है। मिट्टी बहुत अधिक रेतीली नहीं होनी चाहिए। आप 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर इसकी रोपाई कर सकते हैं। साथ ही बांस की रोपाई के समय गोबर की खाद का प्रयोग कर सकते हैं। रोपाई के तुरंत बाद पौधे को पानी दें और एक महीने तक रोजाना पानी देते रहें। 6 महीने के बाद इसे सप्ताह के सप्ताह पानी दें।

बांस से बनने वाले प्रोडक्ट के बारे में जाने

बांस का इस्तेमाल फर्नीचर बनाने में भी किया जाता है। इसके अलावा किचन के सामान जैसे प्लेट, स्पून भी बांस की लकड़ी से बनाए जा सकते हैं। यह दिखने में काफी आकर्षक लगते हैं, साथ ही इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिहाज से अन्य धातुओं से बने बर्तनों से ज्यादा फायदेमंद भी माना जाता है। इस बीच बाजार में बांस से बने बॉटल और गिलास भी दिखने लगे हैं। दरअसल, बांस से बने बॉटल और गिलास प्राकृतिक होते हैं। ये पानी को ठंडा रखते हैं। साथ ही इसमें रखा हुआ पानी जल्दी दूषित भी नहीं होता है। बांस से बने बिजनेस की ट्रेनिंग के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbm.nic.in/HCSSC विजिट कर सकते हैं।

  social whatsapp circle 512
WhatsApp Group
Join Now
2503px Google News icon.svg
Google News 
Join Now
Spread the love
  मंडी भाव कृषि समाचार एवं नवीनतम योजनाओं के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now