मध्यप्रदेश मौसम समाचार: दिनों दिन सूरज उगलता जा रहा है आग, तपन से लोग हो रहे परेशान, बाजार में भीड़ कम | Madhya Pradesh mosam samachar

3 Min Read
खबर शेयर करें

 

मध्यप्रदेश मौसम समाचार: मध्यप्रदेश में इस बार पिछले 122 साल से अधिक गर्मी पड़ रही है। पिछले 122 साल में आज तक अप्रैल का महीना इतना गर्म कभी नहीं रहा होगा जितना वर्ष 2022 का मार्च और अप्रैल रहा है। मौसम वैज्ञानिक कौन है वर्ष की शुरुआत में ही लोगों को सूचित कर दिया था कि इस वर्ष गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रहेगी और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। अब ऐसा ही देखने को मिल रहा है कि मध्यप्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है जिससे लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। इतनी तेज गर्मी पड़ने के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मध्यप्रदेश मौसम समाचार: मौसम विभाग की मानी जाए तो आने वाले 3 दिनों में मौसम विभाग की रिपोर्ट में प्रदेश के 15 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिनों में बहुत तेज गर्मी देखने को मिलेगी। दिनोंदिन तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है और सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। प्रदेश में धूप के साथ चल रही लू हर किसी को परेशान कर रही है। लो की लपटों से बचने के लिए लोग घर से बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं जिससे बाजारों में सन्नाटा छा गया है। प्रदेश के मंदसौर जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लूनर मध्य प्रदेश साहित्य मंदसौर जिले को अपने लपेटे में ले रखा है जिससे लोग इससे बचने का इंतजाम कर रहे हैं।

पहली बार प्रदेश में रेगिस्तान और पहाड़ी इलाकों जैसे गर्मी देखने को मिली

मध्यप्रदेश मौसम समाचार: मौसम विभाग ने कहा है कि आमतौर पर मालवा क्षेत्र इतना गर्म नहीं रहता लेकिन इस वर्ष पहली बार मालवा में इतनी तेज गर्मी देखने को मिल रही है। इस बार तो ऐसा लग रहा है कि मालवा क्षेत्र में भी पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों वाली गर्मी पड़ रही है। रोजाना सुबह सूरज अपनी तीखी किरणों से ही उदय हो रहा है। इस बार तो मालवा इलाके में गर्मी ने शुरू होते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। वर्ष 2022 में पहली बार मार्च इतना गर्म रहा है। दोपहर 11:00 बजे से लेकर शाम की 5:00 बजे तक बाजारों में हर तरफ सन्नाटा दिखाई दे रहा है। अब तो सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्म होती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में गर्मी निरंतर जारी रहेगी और आने वाले 1 सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखने को भी मिल सकती है।


खबर शेयर करें
Share This Article
By Harry
Follow:
नमस्ते! मेरा नाम "हरीश पाटीदार" है और मैं पाँच साल से खेती बाड़ी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी, अनुभव और ज्ञान मैं अपने लेखों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाता हूँ। मैं विशेष रूप से प्राकृतिक फसलों की उचित देखभाल, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना, और उचित उपयोगी तकनीकों पर आधारित लेख लिखने में विशेषज्ञ हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *