प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 | PM awas Yojana 2022,online apply, FREE benifits, Garmin, shahri

खबर शेयर करें

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022, Pradhanmantri gramin aawas Yojana apply kaise kare, प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन, PMAY ONLINE APPLY, प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2022, प्रधानमंत्री आवास योजना फॉर्म 2022

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 देश के स्वतंत्र होने के बाद आई सभी सरकारों द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं में से सबसे लाभकारी और फायदेमंद योजना है। देश के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा चलाई गई योजनाओं में से यह योजना सबसे कामगार साबित हुई है। भारत देश में आज भी कई नागरिक ऐसे हैं जो अपने आर्थिक स्थिति को हाय को लेकर परेशान है और उसकी वजह से अपना घर बना नहीं पा रहे हैं और कुछ लोग अपने घर की मरम्मत भी नहीं करवा पा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के लिए वरदान साबित हो रही है। आर्थिक स्थिति से कमजोर किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री आवास योजना 2022 काफी लाभदायक है। प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रुप से गरीब लोगों को घर बनाने और घरों की मरम्मत करवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को पैसे दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में क्षेत्र के हिसाब से लोगों को अलग-अलग वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना 2022, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022, पहाड़ी इलाकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना 2022, समतल भूमि के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 शामिल है। इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे कि आप कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 का लाभ उठा सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 क्या है | Pradhanmantri aawas Yojana 2022 | PMAY apply

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसमें एक प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2022 और दूसरी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा दोनों क्षेत्र के आधार पर लोगों को अलग-अलग वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। चलिए जानते हैं हम दोनों प्रकार की प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में लोगों को कितनी वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 | Pradhanmantri gramin aawas Yojana 2022

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 में लगने वाली कुल लागत 130075 करोड़ रुपए हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में केंद्र और राज्य सरकार के लिए अलग-अलग वित्तीय राशि का अनुपात रखा गया है जो कि समतल इलाकों में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के बीच 60:40 रखी गई है पहाड़ी क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच 90:10 का अनुपात रखा गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2020 में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग वित्तीय सहायता लाभ लेने वाले व्यक्ति को देनी होती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पक्का घर निर्माण का कार्य 2022 में पूरा कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 में केंद्र सरकार ने लक्ष्य रखा है कि देश के सभी ग्रामीण इलाकों में हर व्यक्ति के पास अपना स्वयं का पक्का घर होना चाहिए। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 के अंतर्गत कमजोर वर्ग के लोगों को अपना घर बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मदद से बैंक के जरिए लाभार्थी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2022 | Pradhanmantri shahri aawas Yojana 2022

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना भी 25 जून 2015 को शुरू की गई थी। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत लक्ष्य रखा गया था कि वर्ष 2022 तक देश के सभी शहरी क्षेत्रों में हर व्यक्ति के पास अपना स्वयं का पक्का घर होना चाहिए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2022 ग्रामीण आवास योजना से कुछ अलग नियम फॉलो करती है जिसमें प्रति व्यक्ति के घर का आकार 30 वर्ग मीटर तक ही हो सकता है।  प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2022 के सभी लाभार्थियों को लगभग 1.12 करोड़ के घरों की वैध्द मांगी के विरुद्ध आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2022 के निर्देशानुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी बैंक के माध्यम से लाभार्थी के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2020 और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 में सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए एक यह नया प्रावधान लागू किया है कि अगर आपके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार द्वारा घर बनाया गया है तो घर का मुखिया या सह-मुखिया महिला होना अनिवार्य होगा।

प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना 2022 तक केंद्र सरकार द्वारा देश में 24.10 लाख घरो का निर्माण किया जा चुका है

सभी को पता है कि देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई थी और इसमें लक्ष्य रखा गया था कि जहां तक देश के सभी लोगों को रहने के लिए स्वयं का पक्का घर नहीं बन जाता तब तक योजना का संचालन जारी रहेगा जो कि आज भी देश में चल रहा है। प्रतिवर्ष केंद्र सरकार द्वारा देश के शहर शहर और गांव गांव में रिसर्च करके आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना घर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वर्ष 2022 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 मार्च 2022 को 5.21 लाख मध्य प्रदेश में स्थित घरों का ग्रह प्रवेश वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसके साथ साथ इस अवसर पर उत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणित को फूल, लैंप और रंगोली के माध्यम से सजाया गया। वर्ष 2015 से अब तक देश में कुल 24.10 लाख घरों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जा चुका है। इनमें से वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में कुल 5.41 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना को 1 अप्रैल 2016 को मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट द्वारा आरंभ किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए बैंक के माध्यम से 120000 और 130000 रूपए तक की राशि दिन बराबर किस्तों में प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के मुख्य बिंदु | main points of Pradhanmantri aawas Yojana 2022

• योजना का नाम :-     प्रधानमंत्री आवास योजना
• योजना के भाग :-     ग्रामीण और शहरी
• संबंधित विभाग :-     ग्रामीण विकास मंत्रालय
• शुरुआत  :-     वर्ष 2015
• किसने शुरू की  :-     श्री नरेंद्र मोदी
• योजना का प्रकार  :-     Central Govt. scheme
• आवेदन का प्रकार  :-      ऑनलाइन
• लाभार्थी  :-      SECC-2011 beneficiary
• योजना का उद्देश्य :-      सभी के लिए घर
• ऑफिसियल वेबसाइट :-   https://pmayg.nic.in/

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 का उद्देश्य | objective of Pradhan mantri awas Yojana 2022

प्रधानमंत्री आवास योजना जो कि देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में शुरू की गई थी जिसमें मुख्य उद्देश्य रखा गया था कि देश के हर आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक पर भी अपना स्वयं का पक्का घर होना चाहिए। सरकार ने लक्ष्य रखा था कि वर्ष 2022 तक देश के सभी नागरिकों पर अपना स्वयं का पक्का घर होगा। हालांकि पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य धीमा पड़ गया था और इसीलिए प्रधानमंत्री आवास योजना का 3 वर्षों के लिए विस्तार कर दिया गया है जो कि 2024 तक हो गया है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में सरकार ने लक्ष्य रखा है कि वर्ष 2024 तक देश के हर नागरिक पर स्वयं का घर होगा। कोरोना महामारी के कारण 8 दिसंबर 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को जारी रखने की मंजूरी दे दी गई थी।  इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदान की गई है। योजना का 3 साल का विस्तार होने के बाद केंद्र सरकार ने लक्ष्य रखा है कि आने वाले 3 सालों में 155.75  लाख घरों का निर्माण किया जाएगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा 198581 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के तहत सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2024 तक सभी को पक्का घर उपलब्ध कराना है और इसके लिए सरकार बैंक के माध्यम से लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें

एमपी किसान अनुदान योजना क्या है, आप इसका लाभ कैसे उठाएं,

Mp E-Uparjan 2022-23 क्या है Mp E-uparjan 2022 का लाभ कैसे उठाएं

प्रधानमंत्री जनधन योजना ऑनलाइन आवेदन 2022 कैसे करें

PM Tractor Yojna 2021 / प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना क्या है, इसका लाभ कैसे उठाएं

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना क्या है, महिलाओं को मिलेगा Free गैस सिलेंडर,

केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में घर सहित शौचालय के लिए भी 12000 रूपए की सहायता दी गई

देश व प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर लोग आज भी अपना घर बनाने में सक्षम नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य सरकारों की मदद से वर्ष 2022 तक देश में सभी आवाज हिना लोगों को पक्का घर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया था। केंद्र सरकार ने लक्ष्य रखा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 2.95 करोड़ आवास बनाए जाने हैं। अब तक केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में डेढ़ करोड़ से अधिक घर बनाए जा चुके हैं। मध्यप्रदेश में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। 18 मार्च 2021 को डिजिटल माध्यम से मध्यप्रदेश में सवा लाख घरों में लोगों को ग्रह प्रवेश कराया गया था और इसके बाद भी सरकार द्वारा प्रदेश में कई घरों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जा चुका है। इस अवसर पर देश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। चलिए आपको बताते हैं कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के तहत मुख्य कार्य क्या हुए हैं:-

  •  मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 5 लाख लाभार्थियों को एक क्लिक पर 2000 करोड रुपए की राशि प्रदान की गई है।
  •  मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 तक कुल 26.28 लाख घरों का आवंटन किया जा चुका है। इनमें से अब तक 18.26 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है। इन आवासों का निर्माण पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को 16528 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
  •  प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में मध्य प्रदेश कार्यान्वयन में दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के तहत प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश में 3.25 लाख आवास बनाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2022 के लाभार्थी

  •  आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग।
  •  किसी भी धर्म या जाति की महिलाएं।
  •  मध्यम वर्ग 1 और मध्यम वर्ग 2।
  •  अनुसूचित जाति
  •  अनुसूचित जनजाति।
  •  कम आय वाले लोग।
  •  भूमिहीन लोग ।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 की विशेषताएं | Properties of Pradhanmantri aawas Yojana 2022

  1.  प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के अंतर्गत सरकार द्वारा 2.95 करोड़ आवास निर्माण के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  2.  प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के अंतर्गत अब घर बनाने के लिए जगह 20 वर्ग मीटर से बढ़ा कर 25 वर्ग मीटर कर दी गई है।
  3.  अब प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के तहत लोगों को रसोई घर बनाने के लिए भी सहायक प्रदान की जाएगी।
  4.  प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के तहत मैदानी क्षेत्रों में  ईकाई सहायता राशि 1.20 लाख रुपए है जबकि पर्वतीय इलाकों में यही राशि 1.30 लाख रुपए रखी गई है।
  5.  प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों का निर्धारण SECC 2011 के आंकड़े के आधार पर किया जाएगा।
  6.  प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के लिए कुल 130075 करोड़ रुपए की लागत रखी गई है जिसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर 60:40 के अनुपात में वहन करेंगी।
  7.  देश के सभी राज्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में शामिल किया गया है।
  8.  प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में देश में मौजूद हर व्यक्ति के पास खुद का घर रहेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 की स्टेटेटीक्स | statistics of Pradhanmantri aawas Yojana 2022

 

• MoRD Target :-       2,29,22,376
• Registered :-       1,92,07,740
• Sanctioned :-       1,80,28,088
• Completed :-        1,23,42,308
• Fund transferred :-       1,73,456.25 caror     

 

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 की पात्रता | Eligibility for apply in Pradhanmantri aawas Yojana 2022

• प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 का लाभार्थी भारतीय होना अनिवार्य है। • प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के तहत ऐसे परिवार जिनमें 16 से 59 बर्ष की आयु का कोई व्यस्क सदस्य नहीं होना चाहिए। • ऐसे परिवार जिनमें महिला मुखिया हो और परिवार में कोई भी 16 से 59 वर्ष का व्यस्क नहीं होना चाहिए। • ऐसे कमजोर वर्ग के लोग जो मजदूर है और उनके पास स्वयं की भूमि नहीं है। • ऐसे परिवार जिनमें 25 वर्ष से अधिक उम्र का कोई वयस्क व्यक्ति नहीं होना चाहिए वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। • आप प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में तभी आवेदन कर सकते हैं, जब आपका नाम 2011 सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में शामिल होगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में आवेदन करने के लिए मुख्य दस्तावेज | important documents for Pradhanmantri aawas Yojana 2022 apply

  •  आवेदक का आधार कार्ड।
  •  आवेदक का पहचान पत्र।
  •  बैंक अकाउंट जो मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  •  बैंक पासबुक।
  •  मोबाइल नंबर।
  •  दो पासपोर्ट साइज फोटो।
  •  स्थाई निवास प्रमाण पत्र।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 में आनलाइन आवेदन कैसे करें | how to apply online for Pradhanmantri aawas Yojana 2022

अगर आप भी सभी पाऋता के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 का लाभ उठाना चाहते हो तो हमारे द्वारा नीचे बताई गई steps को फालो करे।

• अगर आपका नाम 2011 की सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में शामिल होगा तभी आप प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपका नाम 2011 की सूची में होगा तो आपको क्षेत्रीय पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड दिया जाएगा। इसके बाद आप पंचायत द्वारा दिए गए यूजर नाम और पासवर्ड से आवेदन फार्म भर सकते हैं। कमजोर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के तहत आनलाईन आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 का लाभ उठाकर आप अपने पक्का घर बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए तीन चरणों में पकिया पूरी की जाएगी :-

पहला चरण | First phase

  •  सबसे पहले आपको केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर आपको पहले पेज पर डाटा एंट्री का ऑप्शन दिखाई देगा।

data entry aawas

  •  डाटा एंट्री के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 हेतु ऑनलाइन आवेदन की लिंक खुल जाएगी।
  •  लिंक खुलने के बाद आपको पंचायत द्वारा प्राप्त यूजर नेम और पासवर्ड उस में दर्ज करने हैं और अपने नए यूजर नेम और पासवर्ड बनाने होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 देश के स्वतंत्र

  •  इसके बाद आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर चार ऑप्शन दिखाई देंगे:- 1- प्रधानमंत्री आवास योजना आनलाईन आवेदन 2-आप द्वारा खींची गई फोटो का सत्यापन 3-स्वीकृति पत्र डाउनलोड करना 4- FTO के लिए आर्डर शीट तैयार करें
  •  इन चारों ऑप्शन में से आपको पहले ऑप्शन पर क्लिक करके पंजीकरण का फॉर्म ओपन कर लेना है।

दूसरा चरण | second phase

  •  प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 के पंजीकरण फार्म को ओपन करने के बाद आपको उस में पूछे गए सभी जानकारियां सही प्रकार से भर देनी है।
  •  प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 के पंजीकरण फॉर्म में आपसे चार बातें पूछी जाएंगी:- 1- personal Details 2- Bank account details 3- Convergence Details 4- Details from concern office
  •  
  •  पंजीकरण के प्रथम भाग में लाभार्थी पंजीकरण की सभी सूचनाएं सही प्रकार से भर लीजिए और मुखिया का चयन करके मुखिया की सभी जानकारी उपलब्ध करा दें।

तीसरा चरण | Third phase

  •  तीसरे चरण में आपके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2020 के पंजीकरण फॉर्म को संशोधित किया जाएगा।
  •  प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2020 के पंजीकरण फॉर्म को संशोधित करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें तथा पंजीकरण फोन को संशोधित करने के लिए पंजीकरण फॉर्म पर क्लिक करें।
  •  इस प्रकार से आपको पूरा आवेदन फॉर्म भरना है और इसके बाद आप ऑनलाइन आवेदन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 के लिए पात्र होंगे तो आप आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एप्लीकेशन फॉर्म 2022 | Pradhanmantri gramin aawas Yojana application form 2022

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 में सिर्फ उन्हीं लोगों को सरकार की तरफ से लाभ दिया जाएगा जिनका नाम 2011 की सामाजिक और आर्थिक जाति जनगणना में शामिल होगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 के इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको केंद्र सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाकर योजना के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप गवर्नमेंट की ऑफिशल वेबसाइट से वाकिफ नहीं है तो आप क्षेत्रीय पंचायत या जन सेवा केंद्र में जाकर भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 ऐप डाउनलोड करने की प्रकिया | process for download Pradhanmantri gramin aawas Yojana 2022 app

  •  सबसे पहले आपको केंद्र सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2020 पर जाना होगा।
  •  इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको  प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 का ऐप डाउनलोड करने की लिंक दिखाई देगी।
  •  इसके बाद अगर आप एंड्रॉयड यूजर है तो आप प्ले स्टोर वाली लिंक पर क्लिक करें और ऐप डाउनलोड कर ले।
  •  अगर आप आईफोन यूजर है तो आप एप स्टोर वाले लिंक पर जाकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Download Pradhanmantri gramin aawas Yojana 2022 Process PDF

अगर हमारे द्वारा इस लेख में प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 की कोई जानकारी छूट गई हो तो आप कमेंट में हमसे पूछ सकते हैं ताकि हम आपको उसकी भी जानकारी दे सकें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *